Skip to main content

ताजा खबर

यह परेशान करने वाला है कि जिन लोगों ने 150 kmph की गेंद का सामना नहीं किया, वे आपको सलाह दे रहे हैं: श्रेयस अय्यर 

यह परेशान करने वाला है कि जिन लोगों ने 150 kmph की गेंद का सामना नहीं किया, वे आपको सलाह दे रहे हैं: श्रेयस अय्यर 

Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि यह परेशान करने वाला है कि जिन लोगों ने 150 kmph की गेंद का सामना नहीं किया, और वे आपको सलाह दे रहे हैं।

गौरतलब है कि श्रेयस तेज गेंदबाजी खासकर शाॅर्ट पिच लेंथ गेंदबाजी के खिलाफ काफी बार आउट होते हुए नजर आए हैं, जिसको लेकर अक्सर क्रिकेट गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा होती रहती है।

हालांकि, इसके बावजूद वर्ल्ड कप 2023 में उन्होंने भारतीय टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। 11 पारियों में श्रेयस ने भारत के लिए 66.25 की औसत से कुल 530 रन बनाए थे, जिसमें दो शतक और 3 अर्धशतक शामिल थे।

हालांकि, इस तरह के प्रदर्शन के बाद भी तेज गति और छोटी गेंदों के खिलाफ उनकी कथित कमजोरी को लेकर चर्चा बनी रहती है, जिसको लेकर श्रेयस हाल में ही मुखर होते हुए नजर आए हैं। अय्यर ने खुलासा किया कि जिन लोगों ने इस गति से गेंदों का सामना नहीं किया है, उन्हें सीधे-सीधे खिलाड़ी से यह कहने का अधिकार नहीं है।

Shreyas Iyer ने दिया बड़ा बयान

हाल में श्रेयस अय्यर ने द इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से कहा- यह परेशान करने वाला है, खासकर जब यह उन लोगों से आता है, जिन्होंने 150 किमी प्रति घंटे की डिलीवरी का सामना नहीं किया है, तो आपको एक विशेष तरीके से खेलने की सलाह देते हैं। लेकिन मैं कहूंगा कि यह उनकी राय है। उन्हें बात करने का पूरा अधिकार है, लेकिन वे सीधे खिलाड़ी से नहीं, बल्कि आपस में बात कर सकते हैं।

श्रेयस ने आगे अपनी पावरगेम को लेकर कहा- हां, मैंने यूट्यूब पर बहुत सारे वीडियो देखे हैं कि आप कंधे और हिप का कैसे यूज कर सकते हैं। इससे मुझे पावर-हिटिंग के मामले में काफी मदद मिली है। यह एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, खासकर टी20 में, जब आप अपना गियर बदलते हैं और किसी भी समय तेजी लाने की कोशिश करते हैं।

আরো ताजा खबर

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच मां का फोन आते ही रुके नीतीश कुमार रेड्डी, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

Nitish Reddy (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच के बाद एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस का दिल...

IND vs AFG: धवन-कोहली को पीछे छोड़ शुभमन गिल ने बनाया रिकाॅर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने

Shubman Gill (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में, कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने इतिहास रचते हुए भारतीय टीम के लिए...

INDW vs PAKW: महिला टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत का सामना पाकिस्तान से, पिच रिपोर्ट, मौसम का मिजाज व संभावित प्लेइंग 11 के बारे में जानें 

India Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) 12 जून से आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट के जारी 10वें सीजन में अभी...

ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग

Kane Williamson (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक बड़ा झटका लगा, जब अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने 12 जून को...