Skip to main content

ताजा खबर

“बिग बॉस में जाकर श्रेयस अय्यर की कप्तानी की घोषणा का अंदाज मजेदार लगा”: एबी डिविलियर्स

Shreyas Iyer (Photo Source: X)

स्टार भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को हाल ही में लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस के एक एपिसोड के दौरान 2025 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन के लिए पंजाब किंग्स (PBKS) का कप्तान घोषित किया गया।

आईपीएल के इतिहास में पहली बार इस तरह किसी टीम ने अपने कप्तान की घोषणा की है। ऐसे कप्तान ऐलान करने के बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस से काफी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं, जिसमें दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के दिग्गज एबी डिविलियर्स की भी प्रतिक्रिया शामिल थी।

एबी डिविलियर्स को आया बहुत मजा 

एबी डिविलियर्स को यह लगा कि कप्तान की घोषणा करने का यह तरीका नया तो है लेकिन वह ऐसा न करके प्रेस कॉन्फ्रेंस और आधिकारिक घोषणा पर ही अड़े रहते और कभी ये तरीका नहीं अपनाते।

“श्रेयस अय्यर को एक टीवी शो पर बहुत ही अजीब तरीके से पंजाब किंग्स का कप्तान नियुक्त किया गया। मुझे यह काफी मजेदार लगा। शायद, यह काम करने का नया तरीका है। मैं आमतौर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस और औपचारिक घोषणा का आदी हूं, लेकिन यह वास्तव में एक तरह से काफी फ्रेश कॉन्सेप्ट था।”

पंजाब किंग्स इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है: एबी डिविलियर्स

30 वर्षीय श्रेयस अय्यर की नेतृत्व क्षमता और दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता पंजाब किंग्स के लिए बड़ी ताकत होगी। पंजाब किंग्स 2014 के बाद से प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। दिलचस्प बात यह है कि यह अय्यर का तीसरा मौका होगा जब वह किसी आईपीएल टीम की कप्तानी करेंगे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी की जमकर तारीफ की, खासकर केकेआर के साथ उनके समय की, जब उन्होंने 2024 में टीम को खिताब दिलाया था।

“उन्होंने केकेआर के साथ कुछ सफलता हासिल की है, आईपीएल जीता है और टीम को जीत तक पहुंचाया। यह वाकई अविश्वसनीय था और केकेआर के लिए एक बड़ा नुकसान भी है कि अब श्रेयस उनके कप्तान नहीं हैं। मुझे लगता है कि श्रेयस ने आईपीएल को बहुत अच्छे से संभाला, भारी दबाव के बीच और कई क्वालिटी टीमों के खिलाफ उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। श्रेयस ने केकेआर यूनिट में शांति और संतुलन बनाए रखने का तरीका ढूंढ निकाला।”

“लेकिन वह इस साल पंजाब किंग्स के साथ हैं और उन्हें रिकी पोंटिंग के कोचिंग के तहत देखना शानदार है। पोंटिंग इस खेल को खेलने वाले सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। उनका क्रिकेट दिमाग बहुत तेज है और इन दोनों को साथ में देखना शानदार है। मुझे लगता है कि उनके पास एक अच्छी टीम है और आखिरकार हम पंजाब किंग्स को अच्छा सीजन खेलते हुए देख सकते हैं।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...