Skip to main content

ताजा खबर

मोहम्मद शमी हैं बेहतरीन कमबैक के लिए तैयार, पतंग उड़ाते हुए नजर आए भारतीय गेंदबाज, तमाम खिलाड़ियों को अपने संदेश से किया प्रोत्साहित

मोहम्मद शमी हैं बेहतरीन कमबैक के लिए तैयार पतंग उड़ाते हुए नजर आए भारतीय गेंदबाज तमाम खिलाड़ियों को अपने संदेश से किया प्रोत्साहित

Mohammed Shami (Pic Source-X)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हाल ही में आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया की घोषणा की है। यह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू हो रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान और UAE में खेला जाएगा।

बता दें कि, इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में मोहम्मद शमी को भी खेलते हुए देखा जाएगा। मोहम्मद शमी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं। अपनी चोट से ठीक होने के बाद मोहम्मद शमी ने घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और इसी वजह से उनकी टीम इंडिया में वापसी हुई।

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें मोहम्मद शमी को पतंग उड़ाते हुए देखा जा सकता है और साथ ही उन्होंने अपने कमबैक के बारे में भी बात की। बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें मोहम्मद शमी ने कहा है कि, ‘जब हम बच्चे होते हैं तो हमारे माता-पिता हमें चलना सिखाते हैं। इस दौरान हम गिरते भी हैं और उठते भी हैं लेकिन हमेशा चलने की कोशिश करते हैं।

अपनी इस भूख को हम कभी भी नहीं छोड़ते हैं। अगर हम सब गिरते हैं तो वापस चलने की भी कोशिश करते हैं और ऐसा ही खेल में भी होता है। जब हम चोटिल होते हैं तो अपने देश के लिए और टीम के लिए हमें कमबैक करना होता है।’

यह रही वीडियो:

मोहम्मद शमी ने आगे कहा कि, ‘सबसे महत्वपूर्ण बात यह होती है कि आपके मुश्किल समय में कौन आपके साथ खड़ा रहा है। मैंने पूरे साल इंतजार किया और कड़ी मेहनत की। जब आप दौड़ रहे होते हैं तब भी किसी भी खिलाड़ी के लिए यह बहुत ही मुश्किल होता है की चोट से ठीक होने के बाद वापस पूरे फोर्स के साथ आप खेलते हुए नजर आए। आप खिलाड़ी के रूप में नेशनल क्रिकेट अकादमी जाते हैं और रिहैब से ठीक होने के बाद जबरदस्त वापसी करने को देखते हैं।’

तमाम क्रिकेट फैंस भी यही चाहेंगे कि आगामी टूर्नामेंट में मोहम्मद शमी धुआंधार प्रदर्शन करें और टीम इंडिया की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया काफी मजबूत दिख रही है और मोहम्मद शमी के आने से टीम का गेंदबाजी यूनिट भी पहले से और मजबूत हो गया है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ग्रोइन इंजरी के चलते शिवम मावी टूर्नामेंट से बाहर, U19 विश्व कप विजेता करेगा उन्हें रिप्लेस

Shivam Mavi (Image credit Twitter – X) सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज शिवम मावी चोट के कारण पूरे...

परिवार की तस्वीरें खींचने पर हेनरिक क्लासेन ने फैन को लगाई डांट, देखें वायरल वीडियो!

Heinrich Klaasen (Image credit Twitter – X) हेनरिक क्लासेन, जो सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हैं, हाल ही में एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस वीडियो...

1 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. मोंटी देसाई ने कनाडा की पुरुष टीम के मुख्य कोच का पदभार संभाला क्रिकेट कनाडा ने पुष्टि की है कि मोंटी देसाई ने...

न्यूजीलैंड के Mitchell Santner इतने दिनों के लिए क्रिकेट से रहेंगे दूर, NZC ने दिया बड़ा अपडेट!

Mitchell Santner (image via X) न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर को आईपीएल 2026 में फील्डिंग करते समय अपने बाएं कंधे में चोट लगने के बाद, ग्रेड-3 ACL टियर होने की पुष्टि...