Skip to main content

ताजा खबर

“मैं 100 प्रतिशत वादा करता हूं कि रोहित शर्मा 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे”- हिटमैन के बचपन के कोच का बड़ा दावा

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड ने एक हैरान करने वाली बात कही है। दिनेश लाड का मानना है कि, रोहित शर्मा भले ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल के बाद टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लें, लेकिन 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में वे खेलते हुए नजर आएंगे। उनका कहना है कि रोहित की उम्र बढ़ रही है और वह वनडे क्रिकेट पर फोकस करने के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले सकते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद रोहित शर्मा ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था। रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड ने दैनिक जागरण से बात करते हुए कहा, “मैं ये नहीं कह रहा हूं कि आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल के बाद वे टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लेंगे। शायद रिटायरमेंट ले भी लें, क्योंकि जैसे-जैसे उनकी आयु बढ़ रही है, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि वह टेस्ट से संन्यास ले सकते हैं।

रोहित शर्मा को लेकर उनके बचपन के कोच दिनेश लाड ने दिया बड़ा बयान

इसका कारण यह भी हो सकता है कि वह वनडे क्रिकेट के लिए खुद को पूरी तरह से फिट रखना चाहते हों। हालांकि, मैं इस बारे में 100 प्रतिशत वादा करता हूं कि रोहित शर्मा 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे।” आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा।

दरअसल रोहित शर्मा अपने करियर में एक वनडे विश्व कप जीतना चाहते थे और उसको ध्यान में रखते हुए दिनेश लाड ने ये बयान दिया है। 2011 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए वे टीम में नहीं चुने गए थे, जिसे भारत ने जीता था। इसके बाद 2015 में वे टीम को वर्ल्ड कप नहीं जिता पाए, जबकि 2019 के वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के बावजूद उनकी टीम सेमीफाइनल में हार गई थी।

वहीं, 2023 के वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने 10 मुकाबले सेमीफाइनल तक जीते थे और फाइनल में टीम हार गई थी। ऐसे में हो सकता है कि रोहित शर्मा हमें 2027 ODI वर्ल्ड कप में खेलते हुए दिख सकते हैं।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...