Skip to main content

ताजा खबर

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के तुरंत बाद न्यूजीलैंड टीम करेगी इंडिया का दौरा, यह रहा पूरा शेड्यूल

NewZealand Women Cricket (Pic Source-Twitter)

इस समय महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 टूर्नामेंट UAE में खेला जा रहा है। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल के बाद न्यूजीलैंड महिला टीम तुरंत भारत का दौरा करेगी। इस दौरे में न्यूजीलैंड महिला टीम भारत के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेलेगी। यह वनडे सीरीज अहमदाबाद में खेली जाएगी।

बता दें कि, इन दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 24 अक्टूबर को खेला जाएगा जबकि दूसरा वनडे 27 अक्टूबर को होगा। तीसरा और अंतिम वनडे 29 अक्टूबर को खेला जाएगा। यह सीरीज आईसीसी महिला वनडे चैंपियनशिप 2022-25 का ही एक भाग है। न्यूज़ीलैंड महिला टीम को पिछले साल भारत का दौरा करना था लेकिन मेजबान का 2023 का शेड्यूल काफी मुश्किल भरा था जिसमें उन्हें इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट भी खेलना था।

इस समय खेले जा रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को करारी शिकस्त दी। इन दोनों टीमों के बीच खेले गए मैच में न्यूजीलैंड महिला टीम ने दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 160 रन बनाए थे जिसके जवाब में टीम इंडिया 102 रन पर ऑलआउट हो गई।

टीम इंडिया की बल्लेबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ इस शानदार टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में छाप छोड़ने में नाकाम रही। हालांकि आगामी तीन मैच की वनडे सीरीज में इन सभी खिलाड़ियों को दमदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा।

आईसीसी महिला वनडे चैंपियनशिप 2022-25 चक्र की अंक तालिका में न्यूज़ीलैंड छठवें पायदान पर है

बता दें कि, आईसीसी महिला वनडे चैंपियनशिप 2022-25 चक्र की अंक तालिका में न्यूज़ीलैंड छठवें पायदान पर है। उन्होंने अभी तक 18 वनडे में आठ में जीत दर्ज की है। वहीं 2025 वनडे वर्ल्ड कप को होस्ट भारत करेगा और इसी वजह से उन्होंने सीधे ही इस मेगा इवेंट में क्वालीफाई कर लिया है।

भारतीय महिला टीम की बात की जाए तो इस समय खेले जा रहे आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने दूसरे मैच में उन्होंने पाकिस्तान को मात दी और अब उनके भी 2 अंक हो चुके हैं। जहां एक तरफ इस बेहतरीन टूर्नामेंट में अब न्यूज़ीलैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया अपना अगला मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी।

আরো ताजा खबर

ILT20 Auction: अफगान पेसर फारूकी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, MI एमिरेट्स ने लगाई 380,000 डॉलर की रिकॉर्ड बोली

Fazalhaq Farooqi becomes most expensive player in ILT20 history after $380,000 MI Emirates deal (image via getty) अफगानिस्तान के प्रमुख बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने दुबई में...

2 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. AUS W vs NZ W: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20आई सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने चार खिलाड़ियों की वापसी कराई न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया...

ODI World Cup 2027: ये 3 दिग्गज बन सकते हैं टूर्नामेंट के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

3 Oldest players Who Could Feature in the 2027 ODI World Cup (image via getty) 2027 आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर करेंगे।...

ICC World Cup 2027 Schedule: भारतीय टीम के वर्ल्ड कप के पूरे शेड्यूल पर डालें एक नजर

Virat Kohli and Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 के लिए भारतीय टीम का पूरा कार्यक्रम सामने आ गया है। 2023 विश्व कप...