

1. ICC ने जारी किया 2035 तक मैन्स क्रिकेट कैलेंडर, इस साल वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगे भारत-बांग्लादेश
हाल में ही इंडोनेशिया के बाली में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की बैठक हुई। इस अहम बैठक के बाद क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने साल 2035 तक होने वाले सभी बड़े मैन्स आईसीसी टूर्नामेंट के तारीख की घोषणा की। इस बैठक के बाद अगला आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2028 ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सह-मेजबानी में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट 12 अक्टूबर से 12 नवंबर के बीच आयोजित होगा। भारत और बांग्लादेश 2031 में मैन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी करेंगे, जो 9 अक्टूबर से 23 नवंबर तक चलेगा।
2. निर्विरोध ICC के चेयरमैन चुने गए जय शाह, लगातार दूसरी बार संभालेंगे कार्यभार
बीसीसीआई के पूर्व प्रशासक जय शाह (Jay Shah) एक बार से आईसीसी चेयरमैन का पद संभालते हुए नजर आएंगे। शाह को निर्विरोध इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल का नया चेयरमैन चुन लिया गया है। वह लगातार दूसरी बार इस पद पर काम करते हुए नजर आएंगे। हाल में ही आईसीसी की इंडोनेशिया के बाली में एक बोर्ड मीटिंग हुई। शाह द्वारा किए गए उल्लेखनीय कामों को ध्यान में रखते हुए, सदस्यों ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा और उसे मंजूरी दे दी, जिससे उन्हें तीन साल का एक और कार्यकाल मिल गया।
3. अजय जडेजा ने बुमराह-सिराज को बताया भारत का नंबर-1 और नंबर-2 तेज गेंदबाज, युवा खिलाड़ियों पर भी दी राय
न्यूजीलैंड के माउंट माउंगानुई में 15 नवंबर 2026 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया। मैच में भारत ने 22 रनों से जीत हासिल की और पांच मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम की। दूसरी ओर, भारत के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने युवा गेंदबाजों के प्रदर्शन पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि इन गेंदबाजों के प्रदर्शन को सफल या असफल कहना सही नहीं होगा, क्योंकि टीम के कई अनुभवी गेंदबाज इस सीरीज का हिस्सा नहीं थे।
जडेजा ने कहा कि युवा गेंदबाजों ने आंकड़ों के हिसाब से अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की जगह अभी भी टीम में सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा, ‘मैं आज भी जसप्रीत बुमराह को नंबर-1 और मोहम्मद सिराज को नंबर-2 गेंदबाज मानता हूं।’
4. रजत पाटीदार के तूफान के दम पर MP ने SMAT में बनाया अपना सार्वकालिक बेस्ट स्कोर
जारी सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी 2026-27 में एलीट ग्रुप सी में मध्य प्रदेश और असम के बीच एक रोमांचक मैच खेला जा रहा है। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में जारी इस मुकाबले में एमपी के कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रजत पाटीदार का तूफान देखने को मिला। रजत की तूफानी पारी के चलते एमपी स्मैट में अपना सार्वकालिक सर्वोच्च स्कोर बनाने में भी सफल रही।
मुकाबले में टाॅस हारकर बल्लेबाजी करने वाली एमपी एक समय 7.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 57 रन बनाकर मुश्किल स्थिति में थी। लेकिन, इसके बाद रजत पाटीदार ने रन बनाने का जिम्मा अपने कंधों पर लिया, और असम के गेंदबाजों के खिलाफ मैदान के चारों ओर धुआंधार शाॅट खेले। पहले तो उन्होंने 41 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और फिर 48 गेंदों में 281.25 के तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ नाबाद 135* रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान रजत ने 8 चौके और 13 गगनचुंबी छक्के लगाए। तो वहीं, रजत पाटीदार की इस कप्तानी पारी के चलते मध्य प्रदेश ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 250 रन बनाए।
5. न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव, बुमराह की वापसी तो कुलदीप हुए बाहर
भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इस सीरीज से पहले टीम मैनेजमेंट ने खिलाड़ियों को लेकर कुछ फैसले लिए हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी। वहीं, कुलदीप यादव अब टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं होंगे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 19 नवंबर से वेलिंगटन में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में शुरू होगा। भारतीय टीम की कोशिश न्यूजीलैंड की धरती पर टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने की होगी।
6. मुंबई में सचिन तेंदुलकर के साथ गली क्रिकेट खेलते हुए नजर आए प्रिंस विलियम और केट, देखें वायरल वीडियो
मुंबई का बैलार्ड एस्टेट इलाका उस समय क्रिकेट का अनौपचारिक क्रिकेट ग्राउंड बन गया। जब इस जगह पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर वेल्स के प्रिंस विलियम व प्रिंसेज केट के साथ गली क्रिकेट खेलते हुए नजर आए। मुंबई के बिजनेस हब का माहौल अनौपचारिक था, खेल गली क्रिकेट का था, और इस मौके पर शहर के एक ऐतिहासिक व्यावसायिक इलाके में स्कूली बच्चे, स्थानीय युवा खिलाड़ी और महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर एक साथ इकट्ठा हुए। इसको लेकर कुछ वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
7. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद भी भारतीय टीम को नहीं भूलनी चाहिए ये 3 गलतियां
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज 3-1 से अपने नाम की। सीरीज का आखिरी मुकाबला 15 नवंबर 2026 को माउंट माउंगानुई में खेला गया, जहां भारत ने न्यूजीलैंड को 22 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत के साथ भारत ने न्यूजीलैंड को सात साल बाद उसके घर में वनडे सीरीज हराई।
भारतीय टीम के लिए यह जीत कई मायनों में खास रही। युवा तेज गेंदबाजों ने मुश्किल परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन किया और 209 रन के छोटे लक्ष्य का बचाव करने में सफल रहे। हालांकि, पूरी सीरीज के दौरान भारतीय टीम की कुछ कमजोरियां भी सामने आईं। अगर टीम को आने वाले बड़े टूर्नामेंट और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करना है, तो उसे इन तीन समस्याओं पर काम करना होगा। 1. रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला रहा खामोश, 2. तेज गेंदबाजी और स्विंग के सामने कमजोर दिखी भारतीय बल्लेबाजी, 3. स्पिन गेंदबाजी और खिलाड़ियों के चयन पर उठे सवाल
8. सूर्यकुमार यादव ने फिर खेली SMAT में तूफानी पारी, सिर्फ 18 गेंदों पर ठोक डाला अर्धशतक
जारी घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली टॉफी 2026 में 16 नवंबर को ग्रुप चरण में दूसरे दौर के मुकाबले खेले गए। कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी कैम्पस के ग्राउंड-2 पर मुंबई और गुजरात के बीच बेहद ही रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम 19.2 ओवर 197 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में मुंबई की टीम ने 15.4 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 201 रन स्कोर बोर्ड पर लगाते हुए शानदार जीत दर्ज की। टूर्नामेंट में एक बार फिर सूर्यकुमार यादव का बल्ला खूब चला है। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 7 छक्कों की मदद से 82 रन की विस्फोटक पारी खेली। इससे पहले उन्होंने महज 18 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।
मुंबई में सचिन तेंदुलकर के साथ गली क्रिकेट खेलते हुए नजर आए प्रिंस विलियम और केट, देखें वायरल वीडियो
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद भी भारतीय टीम को नहीं भूलनी चाहिए ये 3 गलतियां
SM Trends: 16 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव, बुमराह की वापसी तो कुलदीप हुए बाहर

