Skip to main content

ताजा खबर

मेलबर्न टेस्ट के पांचवें दिन ट्रैविस हेड ने आखिर क्यों की गेंदबाजी? कप्तान पैट कमिंस ने किया खुलासा

मेलबर्न टेस्ट के पांचवें दिन ट्रैविस हेड ने आखिर क्यों की गेंदबाजी? कप्तान पैट कमिंस ने किया खुलासा

Travis Head & Pat Cummins (Photo Source: X)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के चौथे टेस्ट मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 184 रनों से शानदार जीत दर्ज की। टीम इंडिया को जीत के लिए 340 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम 155 रनों पर सिमट गई। इस मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है।

मेलबर्न टेस्ट के दौरान ऐसे कई मोमेंट्स देखे गए जो चर्चा का विषय बने हुए हैं। खेल के पांचवें दिन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने ट्रैविस हेड को गेंद थमाई, फैंस जिसके पीछे का कारण जानना चाहते हैं। मैच के बाद पैट कमिंस ने ट्रैविस हेड को गेंदबाजी देने के पीछे का बड़ा कारण बताया, आइए आपको बताते हैं कि उनका क्या कहना है-

इस कारण ट्रैविस हेड ने की गेंदबाजी

Sportskeeda के अनुसार पैट कमिंस ने बताया,

“हम ओवर रेट के मामले में थोड़ा पीछे थे, इसलिए हमने सोचा, ट्रैव को वहां ले आएं, इससे हमें इसमें मदद मिल सकती है।”

मेलबर्न टेस्ट में ट्रैविस हेड बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। वह दोनों पारियों में जसप्रीत बुमराह के हाथों आउट हुए। लेकिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी उन्होंने बखूबी निभाई। हेड ने ऋषभ पंत (30) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को बड़ी सफलता दिलाई थी।

हेड के सेलिब्रेशन को लेकर पैट कमिंस ने बोली यह बात

ऋषभ पंत को आउट करने के बाद ट्रैविस हेड मैदान में कुछ अलग ही अंदाज में सेलिब्रेट करते हुए नजर आए थे, जिसे लेकर प्रेस कॉनफ्रेंस में बात करते हुए कमिंस ने बताया,

“मैं इसे समझा सकता हूं, उसकी उंगली इतनी गर्म है कि वह उसे बर्फ के कप में डालने जा रहा है। हां, यही है। यह एक मजाक है। क्या यह गाबा में था या कहीं और, जहां उसे एक विकेट भी मिला और वह सीधे फ्रिज के पास गया, बर्फ की एक बाल्टी उठाई, अपनी उंगली अंदर डाली और लिनो (नाथन लियोन) के सामने चला गया। बस ऐसे ही, सोचता है यह बहुत मजेदार है। तो बस यही हुआ कुछ नहीं।”

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...