Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: ‘हम अंत तक लड़ना चाहते थे लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं कर सके’ मेलबर्न टेस्ट में हार के बाद बोले रोहित शर्मा

BGT 2024-25: ‘हम अंत तक लड़ना चाहते थे लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं कर सके’ मेलबर्न टेस्ट में हार के बाद बोले रोहित शर्मा

Rohit Shama (Image Credit- Twitter/X)

जारी BGT सीरीज का चौथा मैच ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेला गया। बता दें कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 184 रनों से बड़ी जीत हासिल कर, सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। इस शर्मनाक हार के बाद, भारत के WTC फाइनल में जगह बनाने की उम्मीद धुंधली हो गई है।

मेलबर्न टेस्ट मैच के आखिरी दिन भारत को चौथी पारी जीत के लिए 340 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य मिला था। टी ब्रेक तक भारत का स्कोर 112/3 था। लेकिन तीसरे सेशन में जैसे ही पंत आउट हुए, तो इसके बाद महज 34 रनों के भीतर टीम इंडिया के 7 विकेट गिर गए, और भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा।

दूसरी ओर, इस हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बड़ा बयान सामने आया है। रोहित का कहना है कि हम अंत तक लड़ना चाहते थे, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं कर सके।

Rohit Sharma ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि मेलबर्न टेस्ट मैच में भारतीय टीम की हार के बाद, कप्तान रोहित ने पोस्ट मैच के दौरान कहा- बहुत निराशाजनक, ऐसा नहीं है कि हम लड़ाई न करने के इरादे से गए थे, हम अंत तक लड़ना चाहते थे, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं कर सके। आखिरी सेशन का आकलन करना कठिन होगा। हमारे पास मौके थे, लेकिन हमने उनका फायदा नहीं उठाया और हमने ऑस्ट्रेलिया को खेल में वापिस आने दिया।

रोहित ने आगे कहा- जब हमारा स्कोर 90/6 था। मैं जानता हूं कि चीजें मुश्किल हो सकती हैं, लेकिन हम इसी के लिए यहां हैं, हम कठिन परिस्थितियों में रहना चाहते थे और मुश्किल क्रिकेट खेलना चाहते थे, लेकिन मैं मैच में सिर्फ एक घटना को नहीं देखना चाहता।

दूसरी ओर, मेलबर्न टेस्ट में हार के बाद कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित 3 जनवरी से सिडनी में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के बाद, टेस्ट क्रिकेट से भी रिटायरमेंट ले सकते हैं। देखने लायक बात होगी कि BGT सीरीज के आखिरी मैच में टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...

Womens T20 World Cup 2026: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों...

SM Trends: 20 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें...