
Sanjay Manjrekar (Photo Source: X/Twitter)
भारतीय टीम और मुंबई के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर एक बार फिर लाइव प्रसारण के दौरान अपने कमेंट के लिए फैंस के निशाने पर आ गए हैं। मशहूर कमेंटेटर ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच में कुछ ऐसा बोल दिया, जिसको लेकर अब सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। मांजरेकर ने कहा कि वह नॉर्थ के प्लेयर्स पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। उनकी यह बात अनेक लोगों को बुरी लगी।
इसके बाद संजय मांजरेकर को सोशल मीडिया पर ‘मुंबई लॉबी’ वाली तंज का सामना करना पड़ा। मांजरेकर ने ये विवादित टिप्पणी भारतीय पारी के 11वें ओवर में की। दरअसल, मांजरेकर के कमेंट्री पार्टनर भारतीय टीम के फील्डिंग कोच मुनीश बाली की चर्चा कर रहे थे। उन्होंने मांजरेकर को बताया कि फील्डिंग कोच पंजाब के पूर्व क्रिकेटर हैं। इसके बाद, मांजरेकर ने कहा, ”सॉरी, मैंने उनको पहचाना नहीं। नॉर्थ के प्लेयर्स की तरफ मेरा ज्यादा ध्यान नहीं होता।”
फैंस ने संजय मांजरेकर को किया ट्रोल
फैंस को उनका ये कमेंट शायद इसलिए भी पसंद नहीं आया क्योंकि भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी पंजाब से हैं। उनके इस कमेंट को सुनने के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। एक फैन ने लिखा कि, ”मुंबई लॉबी एक हकीकत है।” दूसर ने कहा, ”एक्सपर्ट बोलते हैं कि मुंबई लॉबी का कोई अस्तित्व नहीं है। यह लोगों की कल्पना की उपज है। लेकिन अब खुद देखिए।”
आपको बता दें कि, पटियाला के रहने वाले मुनीश बाली इंडियन क्रिकेट सर्किट के सबसे अनुभवी कोचों में से एक हैं। उन्होंने पंजाब की एज-ग्रुप लेवल की टीमों के हेड कोच के रूप में शुरुआत की। उन्हें इंटरनेशनल सेटअप का अच्छा-खासा अनुभव है। वह 2008 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के असिस्टेंट कोच रह चुके हैं, जिसमें विराट कोहली, रविंद्र जडेजा और मनीष पांडे जैसे शानदार फील्डिर थे।
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 161 रनों का लक्ष्य रखा। तो वहीं जब भारत इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 19 ओवर में सिर्फ 102 रनों पर ऑलआउट हो गई। मुकाबले में कोई भी भारतीय बल्लेबाज 15 रनों से बड़ी पारी नहीं खेल पाया।
21 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
2027 वर्ल्ड कप के लिए रोहित-कोहली की जगह तय नहीं, चयनकर्ताओं ने दिया बड़ा संकेत
SM Trends: 21 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
IPL 2026: बुमराह ने कार्तिक त्यागी को सिखाए डेथ ओवर गेंदबाजी के खास गुर, वायरल हुई वीडियो

