Skip to main content

ताजा खबर

“मुंबई लॉबी एक हकीकत है”- विवादित कमेंट को लेकर फैंस ने संजय मांजरेकर को किया जमकर ट्रोल

Sanjay Manjrekar (Photo Source: X/Twitter)

भारतीय टीम और मुंबई के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर एक बार फिर लाइव प्रसारण के दौरान अपने कमेंट के लिए फैंस के निशाने पर आ गए हैं। मशहूर कमेंटेटर ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच में कुछ ऐसा बोल दिया, जिसको लेकर अब सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। मांजरेकर ने कहा कि वह नॉर्थ के प्लेयर्स पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। उनकी यह बात अनेक लोगों को बुरी लगी।

इसके बाद संजय मांजरेकर को सोशल मीडिया पर ‘मुंबई लॉबी’ वाली तंज का सामना करना पड़ा। मांजरेकर ने ये विवादित टिप्पणी भारतीय पारी के 11वें ओवर में की। दरअसल, मांजरेकर के कमेंट्री पार्टनर भारतीय टीम के फील्डिंग कोच मुनीश बाली की चर्चा कर रहे थे। उन्होंने मांजरेकर को बताया कि फील्डिंग कोच पंजाब के पूर्व क्रिकेटर हैं। इसके बाद, मांजरेकर ने कहा, ”सॉरी, मैंने उनको पहचाना नहीं। नॉर्थ के प्लेयर्स की तरफ मेरा ज्यादा ध्यान नहीं होता।”

फैंस ने संजय मांजरेकर को किया ट्रोल

फैंस को उनका ये कमेंट शायद इसलिए भी पसंद नहीं आया क्योंकि भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी पंजाब से हैं। उनके इस कमेंट को सुनने के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। एक फैन ने लिखा कि, ”मुंबई लॉबी एक हकीकत है।” दूसर ने कहा, ”एक्सपर्ट बोलते हैं कि मुंबई लॉबी का कोई अस्तित्व नहीं है। यह लोगों की कल्पना की उपज है। लेकिन अब खुद देखिए।”

आपको बता दें कि, पटियाला के रहने वाले मुनीश बाली इंडियन क्रिकेट सर्किट के सबसे अनुभवी कोचों में से एक हैं। उन्होंने पंजाब की एज-ग्रुप लेवल की टीमों के हेड कोच के रूप में शुरुआत की। उन्हें इंटरनेशनल सेटअप का अच्छा-खासा अनुभव है। वह 2008 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के असिस्टेंट कोच रह चुके हैं, जिसमें विराट कोहली, रविंद्र जडेजा और मनीष पांडे जैसे शानदार फील्डिर थे।

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 161 रनों का लक्ष्य रखा। तो वहीं जब भारत इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 19 ओवर में सिर्फ 102 रनों पर ऑलआउट हो गई। मुकाबले में कोई भी भारतीय बल्लेबाज 15 रनों से बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

আরো ताजा खबर

‘हालात देखकर खेलता हूं, हर बार छक्के-चौके मारना सही नहीं’ – स्ट्राइक रेट की आलोचना पर बोले तिलक वर्मा

Tilak Varma Gives Blunt Response to Strike Rate Criticism (image via getty) भारत के टी20 उप-कप्तान तिलक वर्मा ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अपने स्ट्राइक रेट और खेलने के तरीके...

‘कुलदीप यादव को खेलना ही नहीं चाहिए’ – टीम से लगातार बाहर किए जाने पर अश्विन ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को घेरा

Kuldeep Yadav (image via getty) भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को लगातार बाहर करने पर भारतीय टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना की है।...

“वैभव को एक जेनरेशनल टैलेंट के रूप में तराशे टीम इंडिया”: टी20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा का बड़ा बयान

India must nurture Vaibhav as a generational talent, says Sikandar Raza (image via X) जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारतीय क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर्स और फैंस से अपील की है कि...

21 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश सीरीज के लिए 13-सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान किया; पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की वापसी नेशनल सिलेक्शन पैनल...