
Marnus Labuschagne (Image Credit- Twitter X)
ऑस्ट्रेलिया टीम के बेहतरीन बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने Optus Stadium, पर्थ में 3 टेस्ट मुकाबलों में 105 के ऊपर के औसत से 500 से ज्यादा रन बनाए हैं जिसमें एक दोहरा शतक और एक शतक भी है। हालांकि इंडिया के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में लाबुशेन बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे थे और दोनों पारी में सिर्फ पांच रन ही बना पाए थे।
पिछले कुछ समय से बेहतरीन खिलाड़ी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं और यही वजह है कि तमाम लोग इंडिया के खिलाफ एडिलेड में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में मार्नस लाबुशेन को ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI से बाहर करना चाहते हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने मार्नस लाबुशेन को सपोर्ट किया है। उनके मुताबिक लाबुशेन ने ऑस्ट्रेलिया टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
एडम गिलक्रिस्ट ने 9 वाइड वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि, ‘मुझे पता है कि लोग उनके सामने यह सब कर रहे हैं लेकिन उन्हें यह याद दिलाने की जरूरत है कि वो क्लास एक्ट हैं। उनका खेल काफी अच्छा है और कई सालों तक उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दबदबा बनाया हुआ है।
जो खिलाड़ी काफी लंबे समय तक खेले हैं उन्हें इस परिस्थिति का भी सामना करना पड़ा है। लाबुशेन को हार नहीं माननी चाहिए और अपने खेल को और बेहतर करना चाहिए। कम समय में ऐसा नहीं होगा लेकिन मुझे पूरा भरोसा है की टीम इंडिया के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में उन्हें ऑस्ट्रेलिया की ओर से बहुमूल्य रन बनाते हुए देखा जा सकता है।’
यह भी पढ़े:- पिंक बॉल टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, स्टीव स्मिथ को लगी गंभीर चोट
टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट की शुरुआत 6 दिसंबर से हो रही है
बता दें कि, टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत 6 दिसंबर से एडिलेड में हो रही है। मार्नस लाबुशेन दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी करने को देखेंगे।
फिलहाल 5 मैच की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। दोनों ही टीमों के लिए यह टेस्ट सीरीज बेहद जरूरी है। पहले टेस्ट मैच में भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी अपनी छाप ना छोड़ पाए हो लेकिन दूसरे मुकाबले में उन्हें धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।
जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट
WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें
“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई
अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

