Skip to main content

ताजा खबर

BGT: “उसे लगता है कि वह कॉन्फिडेंट है लेकिन…”, मार्नस लाबुशेन को लेकर सिराज ने दिया ऐसा बयान

Siraj & Marnus Labuschangne (Photo Source: Getty Images)

भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से शिकस्त दी। यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली की शतकीय पारी के बल पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 534 रनों का लक्ष्य रखा था। मेजबान टीम 238 रनों पर ऑलआउट हुई और भारत ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

पर्थ टेस्ट के दौरान फैंस को मोहम्मद सिराज और मार्नस लाबुशेन के बीच राइवलरी देखने को मिली। लाबुशेन को रन बनाने में परेशानी हो रही थी और सिराज उनके खिलाफ बाउंसरों की बौछार कर रहे थे। सिराज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को घूरते हुए भी नजर आए थे और दोनों के बीच जुबानी जंग भी देखने को मिली।

मार्नस लाबुशेन पर्थ टेस्ट की पहली पारी में सिराज के खिलाफ 52 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए थे। वहीं, दूसरी पारी में उन्हें जसप्रीत बुमराह ने LBW आउट किया था। इस बीच, हाल ही में मोहम्मद सिराज ने लाबुशेन के साथ बैटल को लेकर बड़ा बयान दिया। तेज गेंदबाज का कहना है कि उन्हें मार्नस के खिलाफ गेंदबाजी करने में काफी मजा आया, क्योंकि वह दबाव में खेल रहे थे।

मुझे मार्नस को गेंदबाजी करना बहुत पसंद आया- मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा,

मुझे मार्नस को गेंदबाजी करना बहुत पसंद आया, मैंने बैटल का आनंद लिया क्योंकि वह बहुत दबाव में खेल रहे थे। वह बहुत सी गेंदों को खेलने की कोशिश करने के बजाय उन्हें छोड़ने की कोशिश करते हैं। वह डिफेंस करते है और यह दिखाने की कोशिश करते है कि वह कॉन्फिडेंट है। यह वास्तव में आत्मविश्वास नहीं है। और मेरा कॉन्फिडेंस हमेशा हाई रहता है (हंसते हुए)

आपको बता दें, भारत के खिलाफ मैच से पहले मार्नस लाबुशेन खतरनाक फॉर्म में थे। उन्होंने पिछले तीन मैचों में 105 की औसत से 500 से ज्यादा रन बनाए थे, जिसमें एक दोहरा शतक और एक शतक शामिल था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड में 6-10 दिसंबर तक खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...