Skip to main content

ताजा खबर

मात्र एक महीने के भीतर ही केन्या ने डोडा गणेश को उनके मुख्य कोच के पद से किया बर्खास्त, जाने क्या है पूरा मामला

मात्र एक महीने के भीतर ही केन्या ने डोडा गणेश को उनके मुख्य कोच के पद से किया बर्खास्त जाने क्या है पूरा मामला

Dodda Ganesh. (Photo Source: Twitter)

भारत के पूर्व क्रिकेटर डोडा गणेश को 14 अगस्त 2024 को केन्या टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। हालांकि एक महीने के भीतर ही उन्हें क्रिकेट केन्या ने तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है।

डोडा गणेश को जब केन्या टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था तब उन्होंने कहा था कि उनका यही लक्ष्य है कि राष्ट्रीय टीम टी20 और वनडे दोनों वर्ल्ड कप में क्वालीफाई कर जाए लेकिन उससे पहले उन्हें जमकर अभ्यास करना बेहद जरूरी है।

ESPNक्रिकइंफो के मुताबिक डोडा गणेश ने कहा था कि, ‘हमारा सबसे पहले यही लक्ष्य होगा कि हम टी20 और वनडे वर्ल्ड कप में क्वालीफाई हो जाए। हालांकि उससे पहले हमें इसकी तैयारी शुरू करनी होगी। हम लोगों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है और चीज़ें काफी अच्छे दिख रहे हैं। पहले टूर्नामेंट के लिए अब बहुत ही कम समय बचा है और मैं लोकल लीग के मुकाबले देख रहा हूं। फिटनेस टेस्ट भी खिलाड़ियों का होगा और सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे बेहतर होते जा रहे हैं।’

डोडा गणेश का पहला काम था आईसीसी डिविजन 2 चैलेंज लीग में केन्या टीम को कोच करना जिसकी शुरुआत इसी महीने से होने वाली थी। उन्हें इस टूर्नामेंट में पापुआ न्यू गिनी, कतर, डेनमार्क और जर्सी के खिलाफ मैच खेलने था। इसके बाद टीम को T20 वर्ल्ड कप अफ्रीका क्वालीफायर में भी भाग लेना था जिसकी शुरुआत अक्टूबर से हो रही थी। हालांकि 1 महीने के भीतर ही डोडा गणेश को क्रिकेट केन्या द्वारा मुख्य कोच के पद से बर्खास्त कर दिया गया है।

डोडा गणेश को लेकर बड़ी रिपोर्ट आई सामने

Lameck Onyango और Joseph Angara सितंबर में 2027 चैलेंज लीग ग्रुप A राउंड के लिए कोच के रूप में अपने कर्तव्यों को फिर से शुरू करेंगे। इनसाइडस्पोर्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेट केन्या ने एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें 7 अगस्त को गणेश के साथ मूल रूप से हस्ताक्षरित अनुबंध को अमान्य माना गया है।

क्रिकेट केन्या की महिला क्रिकेट की डायरेक्टर Pearlyne Omami ने एक लेटर साइन किया है जिसमें लिखा है कि, ‘बुधवार, 28 अगस्त 2024 को पारित क्रिकेट केन्या के कार्यकारी बोर्ड के एक प्रस्ताव के तहत, और क्रिकेट केन्या संविधान के अनुच्छेद 5.9 और 8.4.3 के तहत, हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि कार्यकारी बोर्ड ने स्थापित प्रक्रियाओं का पालन न करने के कारण पुरुष क्रिकेट राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के रूप में आपकी नियुक्ति की पुष्टि करने से इनकार कर दिया है।’

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...