Skip to main content

ताजा खबर

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज डोडा गणेश को केन्या ने अपना नया मुख्य कोच नियुक्त किया

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज डोडा गणेश को केन्या ने अपना नया मुख्य कोच नियुक्त किया

Dodda Ganesh. (Photo Source: Twitter)

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज डोडा गणेश को 2026 टी20 विश्व कप के क्वालिफायर से पहले केन्या की पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनाया गया है। 51 साल के गणेश ने भारत के लिए चार टेस्ट और एक वनडे मैच खेला था। उन्होंने कुल 6 विकेट अपने नाम किए हैं। यही नहीं पूर्व खिलाड़ी के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 29 रन भी हैं।

घरेलू क्रिकेट में डोडा गणेश का प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। उन्होंने कर्नाटक की ओर से 193 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में जिसमें लिस्ट A मैच भी शामिल है कुल 493 विकेट और 2,548 रन बनाए हैं। गणेश को लामेक ओनयांगो की जगह मुख्य कोच नियुक्त किया गया है और वो ओनयांगो, जोसेफ अंगारा और जोसेफ असिची के साथ केन्या कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहेंगे। पूर्व खिलाड़ी भी यही चाहेंगे कि केन्या टीम आने वाले मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करें और तमाम फैंस का दिल जीते।

बता दें, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के इस एसोसिएट सदस्य देश का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2003 में रहा था जब उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। केन्या ने टी20 विश्व कप के सिर्फ एक टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया है। उन्होंने 2007 में दक्षिण अफ्रीका में हुए टी20 विश्व कप में हिस्सा लिया था।

मेरा सबसे पहला लक्ष्य वर्ल्ड कप में क्वालीफाई होना है: डोडा गणेश

डोडा गणेश ने 777 स्कोर पर कहा कि, ‘मेरा सबसे पहला लक्ष्य यही है कि हम लोग वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई हो। मैंने खिलाड़ियों के अंदर क्रिकेट को लेकर काफी जुनून देखा है और सभी खिलाड़ी तगड़ी मेहनत कर रहे हैं। पहले क्या हुआ मुझे इससे कोई भी मतलब नहीं है और मेरा मानना है कि केन्या के खिलाड़ियों के अंदर चैंपियन बनने का जज्बा है। यूट्यूब पर मैं केन्या क्रिकेट के मुकाबले देख रहा था और यहां का टैलेंट सच में कमाल का है।’

सितंबर महीने में आईसीसी डिवीजन 2 चैलेंज लीग और अक्टूबर में टी20 वर्ल्ड कप अफ्रीका क्वालीफायर में उनका सामना पापुआ न्यू गिनी, कतर, डेनमार्क और जर्सी से होगा। 2026 टी20 विश्व कप भारत और श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा। केन्या टीम भी इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह से तैयार होगी।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...