Skip to main content

ताजा खबर

महिला एशिया कप 2024 में टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर श्रेयांका पाटिल हुई टूर्नामेंट से बाहर

Shreyanka Patil (Photo Source: Getty Images)

एशिया कप 2024 में भारतीय महिला टीम को यूएई के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम की स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गईं हैं। श्रेयंका को शुक्रवार को दांबुला स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के पहले मैच के दौरान उंगली में चोट लगी थी। गत चैम्पियन भारत ने शनिवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था।

दरअसल पाकिस्तान की पारी के दौरान ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल को एक कैच पकड़ते समय बाएं हाथ की उंगली में चोट लगी। चोट लगने के बाद भी पाटिल ने मैच में गेंदबाजी की। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 3.2 ओवर में 14 रन देकर दो विकेट लिए। इससे पहले महिला प्रीमियर लीग में भी श्रेयंका को इसी जगह चोट लगी थी, जिसके कारण वह कई मैचों से बाहर रही थी।

WPL में श्रेयंका ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चार विकेट हॉल लेकर दमदार वापसी की थी। इसके साथ ही, उन्हें पर्पल कैप के साथ-साथ सीजन की सर्वश्रेष्ठ उभरती हुई खिलाड़ी का पुरस्कार भी मिला था। ऐसे में एशिया कप टूर्नामेंट से बाहर होना टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

श्रेयांका पाटिल की जगह तनुजा कंवर को मिली टीम में जगह

श्रेयांका के रिप्लेसमेंट के तौर पर बाएं हाथ की स्पिनर तनुजा कंवर को टीम में शामिल किया गया। वह चार रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल थीं। पाटिल की जगह लेने वाली कंवर ने भी विमेंस प्रीमियर लीग में दमदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 8 मैच में 10 विकेट लिए थे। वह गुजरात जायंट्स की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज थी।

एशिया कप की बात करें तो भारत के फिलहाल दो अंक और प्लस 2.29 का नेट रनरेट है और UAE को हराने से उसके चार अंक हो जाएंगे। पाकिस्तान के खिलाफ दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और पूजा वस्त्राकर ने अच्छी गेंदबाजी की। टीम मैनेजमेंट को बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के जरिए वापसी की है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...