Skip to main content

ताजा खबर

“बेहतरीन कप्तानी”- श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतने के बाद हेड कोच गंभीर ने दिया जोरदार स्पीच, वीडियो हुआ वायरल

“बेहतरीन कप्तानी”- श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतने के बाद हेड कोच गंभीर ने दिया जोरदार स्पीच, वीडियो हुआ वायरल

Gautam Gambhir (Photo Source: X)

भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में तीन मैचों की टी-20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। हेड कोच बनने के बाद यह गौतम गंभीर की पहली सीरीज थी और टीम इंडिया ने इसमें बड़ी आसानी के साथ जीत दर्ज की। इसी बीच सीरीज जीतने के बाद गौतम गंभीर ड्रेसिंग रूम में स्पीच देते हुए नजर आए, जिसका वीडियो बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

गंभीर ने टीम को उनकी सीरीज जीत पर बधाई दी और असाधारण प्रदर्शन की प्रशंसा की, इसके साथ ही उन्होंने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर प्रकाश डाला। गौतम गंभीर ने बीसीसीआई द्वारा अपलोड किए गए वीडियो में कहा, “सीरीज जीतने के लिए बधाई, सूर्या को भी बधाई, बहुत अच्छी कप्तानी की और साथ ही बैट से भी दमदार खेल दिखाया। मैंने आप लोगों से कुछ मांगा था गेम शुरू होने से पहले और आप लोगों ने वैसा ही किया।

यही होता है, जब आप अंत तक लड़ाई करते हैं, आप हार नहीं मानते हैं, ऐसे गेम्स तभी होते हैं। और ऐसे गेम्स तभी होते हैं, जब आप आखिरी तक लड़ाई करते हैं। आप हर एक रन के लिए लड़ते हैं, यह मैच उदाहरण था और हम इससे और बेहतर होते चले जाएंगे। हम अपनी स्किल्स को और बेहतर करते रहेंगे।

हमें ऐसे विकेट पर खेलना सीखना होगा। क्योंकि हमें ऐसे विकेट आगे मिल सकते हैं, हमें पहले परिस्थितियों को समझना होगा और फिर उसके हिसाब से स्कोर समझना होगा। इस मैच से कई सारी चीजें सीखने को मिली हैं, लेकिन सबसे अहम अपनी स्किल्स पर काम करना है।

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद गौतम गंभीर ने दिया जोरदार स्पीच

भारतीय कोच ने टीम के अंदर फ्लेक्सिबिलिटी और निरंतर सुधार के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि, परिस्थितियों का शीघ्रता से आकलन करने और विभिन्न परिस्थितियों के अनुकूल ढलना किसी टीम के लिए कितना जरूरी है। गंभीर ने आगामी 50 ओवर के प्रारूप में शामिल नहीं होने वाले खिलाड़ियों को भी इस बीच मिल रहे ब्रेक का समझदारी से उपयोग करने की सलाह दी।

उन्होंने कहा, “सुनिश्चित करें कि जब आप बांग्लादेश सीरीज के लिए वापस आएं, तो ब्रेक ले सकें। आप बिल्कुल इसके हकदार हैं। लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि अपने स्किल और खासकर अपने फिटनेस स्तर को ऊंचा रखें। जिससे की आप भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकें।”

आपको बता दें कि, सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह ने बल्ले और गेंद दोनों से अपना कौशल दिखाते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। 138 रनों का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 15.1 ओवर में 1 विकेट पर 110 रन बनाकर जीत की ओर बढ़ती दिख रही थी। इसके बाद श्रीलंकाई टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती दिखी। मेजबान टीम ने 4.5 ओवर के अंतराल में केवल 27 रन पर सात विकेट खो दिए, जिससे अंत में मैच टाई हो गया। इसके बाद सुपर ओवर खेला गया जहां भारत ने एक आसान जीत दर्ज की।

আরো ताजा खबर

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...

तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंचे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड माहिका भी आईं नजर; वायरल हुआ नया लुक

Hardik Pandya Offers Prayers at Tirupati Balaji with Mahika Sharma Ahead of Team India Return (image via X) रविवार, 2 अगस्त को भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या, माहिका शर्मा के साथ...

क्या मुंबई इंडियंस छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या? IPL 2027 से पहले MI के ऑफिशियल ने दिया बड़ा अपडेट

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के भविष्य को लेकर...