Skip to main content

ताजा खबर

पूर्व ओपनर ने T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत की प्लेइंग XI में संजू सैमसन की जगह पर सवाल उठाया

पूर्व ओपनर ने T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत की प्लेइंग XI में संजू सैमसन की जगह पर सवाल उठाया

Sanju Samson (Image credit Twitter – X)

पूर्व भारतीय ओपनर और मौजूदा क्रिकेट विश्लेषक आकाश चोपड़ा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले संजू सैमसन की टीम इंडिया की प्लेइंग XI में जगह को लेकर सवाल खड़े किए हैं। भारत भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाए हुए हो, लेकिन सैमसन का लगातार फ्लॉप प्रदर्शन उनकी मुश्किलें बढ़ा रहा है।

इस सीरीज के अब तक खेले गए दो मैचों में संजू सैमसन कुछ खास नहीं कर पाए हैं। रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में वह पहले ही ओवर में मिड-ऑन पर कैच आउट हो गए। इससे पहले भी वह सस्ते में पवेलियन लौटे थे। ऐसे में उनके प्रदर्शन को लेकर बहस तेज हो गई है, खासकर तब जब टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज के विकल्प मौजूद हैं।

लगातार फ्लॉप प्रदर्शन और ईशान किशन की फॉर्म से संजू सैमसन की बढ़ी मुश्किलें

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि अभिषेक शर्मा का जल्दी आउट होना भारत के लिए किसी तरह से फायदेमंद रहा, क्योंकि इससे टीम की असली समस्या सामने आई।

चोपड़ा के मुताबिक, अगर अभिषेक टिक जाते तो मैच एकतरफा हो जाता और टीम मैनेजमेंट को यह समझने का मौका नहीं मिलता कि मध्यक्रम में क्या दिक्कतें हैं। लेकिन संजू सैमसन का जल्दी आउट होना चिंता का विषय है।

चोपड़ा ने यह भी कहा कि संजू के आउट होने का एक पैटर्न बनता जा रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ वह लगातार पुल शॉट खेलते हुए डीप में कैच आउट हो रहे थे, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ वह फुल गेंदों पर ड्राइव करते हुए मिडविकेट और मिड-ऑन पर आउट हुए। दोनों बार रचिन रवींद्र ने उनका कैच पकड़ा। चोपड़ा ने इसे ‘अच्छी कहानी नहीं बताया।

उन्होंने यह भी कहा कि संजू के फैंस जरूर चाहेंगे कि उन्हें आखिरी टी20 मैच में मौका मिले, जो तिरुवनंतपुरम में उनके होम ग्राउंड पर खेला जाएगा, लेकिन वह खुद नहीं जानते कि टीम मैनेजमेंट क्या फैसला करेगा।

इस बीच ईशान किशन की शानदार फॉर्म ने संजू की मुश्किल और बढ़ा दी है। दूसरे टी20 में किशन ने सिर्फ 32 गेंदों में 76 रन की धमाकेदार पारी खेली, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों में 82 रन बनाए।

भारत ने 209 रन का लक्ष्य महज 15.2 ओवर में हासिल कर लिया। किशन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अब भारत की नजर गुवाहाटी में होने वाले तीसरे टी20 मैच को जीतकर सीरीज सील करने पर होगी, जबकि संजू सैमसन के लिए आगे का रास्ता आसान नहीं दिख रहा।

আরো ताजा खबर

19 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IND vs AFG 2026: चेन्नई में होने वाले मैच से पहले हर्षित राणा की वनडे टीम में चौंकाने वाली वापसी शानदार तेज...

SM Trends: 19 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) लल्लनटॉप पर बातचीत के दौरान श्रीसंत को बॉक्सिंग गियर पहने हुए उनकी और हरभजन की एक पुरानी तस्वीर दिखाई गई। उन्होंने हरभजन को सीधे...

ENG vs NZ: तीसरे टेस्ट में कप्तान के तौर पर वापसी के लिए तैयार बेन स्टोक्स – रिपोर्ट्स

ENG vs NZ: Ben Stokes (image via getty) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले वापसी कर सकते हैं,...

“इस एक वजह से मैंने खुदकुशी नहीं की” – स्पॉट फिक्सिंग विवाद पर श्रीसंत का बड़ा खुलासा

S Sreesanth (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने अपने जीवन के सबसे कठिन दौर को याद करते हुए एक भावुक खुलासा किया है। उन्होंने...