Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए अपनी टीम में अबरार अहमद और कामरान गुलाम को शामिल किया

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए अपनी टीम में अबरार अहमद और कामरान गुलाम को शामिल किया

Pakistan Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच 30 अगस्त से रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो रहा है। इस दूसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान ने अपनी टीम में अबरार अहमद और कामरान गुलाम को शामिल किया है।

इन दोनों टीमों को पहले टेस्ट से पहले रिलीज कर दिया था क्योंकि उन्हें पाकिस्तान शाहिंस की ओर से बांग्लादेश A टीम के खिलाफ चार दिनों का मैच इस्लामाबाद क्लब में 20 अगस्त से 23 अगस्त तक खेलना था। इन दोनों के अलावा शाहीन अफरीदी को भी पहले टेस्ट के बाद रिलीज कर दिया गया था और 27 अगस्त को उन्होंने भी टीम में वापसी कर ली है।

यही नहीं आमिर जमाल को अपनी फिटनेस पर काफी काम करना है और इसी वजह से उन्हें भी दूसरे टेस्ट से पहले रिलीज कर दिया गया है। बांग्लादेश ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और उसे अपने नाम किया था। पाकिस्तान की ओर से पहले टेस्ट में खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे थे।

बांग्लादेश ने पहली बार पाकिस्तान को टेस्ट में हराया

बांग्लादेश ने पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में जीत दर्ज की। रावलपिंडी में खेले गए पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी को 6 विकेट पर 448 रन पर घोषित किया था। इसके बाद बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 565 रन बनाए। टीम की ओर से मुशफिकुर रहीम ने 191 रनों की पारी खेली। मेजबान पाकिस्तान दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 146 रन पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश को मैच जीतने के लिए 30 रनों की जरूरत थी और उन्होंने बिना विकेट खोए इसे अपने नाम किया। दो मैच की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश 1-0 से आगे है।

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए यह रही पाकिस्तान टीम:

शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उप-कप्तान), आमिर जमाल* (फिटनेस पर निर्भर), अबरार अहमद, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम, कामरान गुलाम, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद अली, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नसीम शाह, सैम अयूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद (विकेटकीपर) और शाहीन शाह अफरीदी।

আরো ताजा खबर

SL vs IND 1st Test, Day 4: गॉल टेस्ट जीतने से 6 विकेट दूर भारत, स्टंप्स तक श्रीलंका का स्कोर 84/4

SL vs IND 1st Test, Day 4 highlights (image via getty) मंगलवार, 18 अगस्त को गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के...

जन्मदिन पर क्रांति गौड़ को मिला बड़ा सरप्राइज! Hardik Pandya से की मुलाकात, मिली साइन्ड जर्सी

Kranti Gaud Meets Hardik Pandya at BCCI Centre of Excellence (image via X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भारत की महिला...

18 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs SL: Rishabh Pant ने श्रीलंका में रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट इतिहास में कोई नहीं कर पाया है अभी तक ऐसा...

Ravindra Jadeja को क्यों मिलना चाहिए ज्यादा सम्मान? 3 वजहें जो उन्हें बनाती हैं खास

Ravindra Jadeja (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन उन्हें उतनी चर्चा नहीं मिली, जितनी उनके...