Skip to main content

ताजा खबर

बांग्लादेश सरकार में बदलाव के बाद, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) डायरेक्टर जलाल यूनुस ने दिया इस्तीफा, पढ़ें बड़ी खबर 

Jalal Yunus (Image Credit- Twitter X)

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के क्रिकेट ऑपरेशन के डायरेक्टर जलाल यूनिस ने तत्काल प्रभाव से अपनी इस भूमिका से इस्तीफा दे दिया है। जलाल के इस इस्तीफे को बांग्लादेश में हाल में ही सरकार परिवर्तन से सीधे तौर पर जोड़कर देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि हाल के समय में बांग्लादेश में काफी सामाजिक परिवर्तन देखने को मिले हैं। देश में नौकरी कोटा को लेकर उग्र हुए छात्र आंदोलन में देश में काफी उथल-पुथल देखने को मिली है। इस आंदोलन के बाद देश में राजनीतिक हालत इतने खराब हुए कि 15 साल से सत्ता में रही आवामी लीग पार्टी की प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़कर भागना पड़ा है।

इस आंदोलन के परिणामस्वरूप सार्वजनिक संपत्ति और मशहूर हस्तियों के घरों पर हमले भी देखे को मिले। साथ ही अस्थिर स्थिति के जवाब में इंग्लैंड, भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों ने बांग्लादेश में एक नए प्रशासन के आकार लेते ही सख्त यात्रा सलाह जारी की। यूनुस, जिन्होंने बीसीबी में निदेशक के रूप में काम किया था, उन्होंने अब अपनी इस भूमिका से इस्तीफा दे दिया है।

जलाल यूनिस ने क्रिकबज को दिए अपने एक बयान में कहा- मैंने क्रिकेट के हित के लिए बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। जलाल के इस्तीफा देने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में और भी बदलाव होने की संभावना है। माना जा रहा है कि बीसीबी अध्यक्ष नजमुल हसन भी क्रिकेट के हित में अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं और नई सरकार के साथ सहयोग करने की इच्छा व्यक्त करते हैं।

21 अगस्त से पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलेगी बांग्लादेश

गौरतलब है कि इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश पाकिस्तान दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 21 अगस्त, रविवार से रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

पाकिस्तान दौरे के लिए बांग्लादेश क्रिकेट टीम: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन कुमेर दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, शोरिफुल इस्लाम, हसन महमूद। तस्कीन अहमद, सैयद खालिद अहमद।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...