Skip to main content

ताजा खबर

पहाड़ों के बीच अपनी छुट्टियां Enjoy कर रहे हैं हार्दिक पांड्या, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पहाड़ों के बीच अपनी छुट्टियां Enjoy कर रहे हैं हार्दिक पांड्या सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Hardik Pandya (Photo Source: Hardik Pandya/Instagram)

भारतीय स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज की थी। हार्दिक पांड्या इस सीरीज के बाद पर्सनल कारणों के चलते तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे।

क्रिकेट से ब्रेक लेकर हार्दिक पांड्या इस वक्त छुट्टियां मना रहे हैं। इस बीच ऑलराउंडर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह पहाड़ों से घिरी खास सुबह का आनंद ले रहे हैं। वीडियो में हार्दिक स्विमिंग पूल के किनारे टहलते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें हार्दिक पांड्या द्वारा साझा किया गया वो वीडियो-

View this post on Instagram

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

क्या हार्दिक पांड्या ने नताशा को दिया धोखा?

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने पिछले महीने ही अपने चार साल के रिश्ते को खत्म कर अलग होने का फैसला किया। दोनों की तलाक की खबरें लंबे समय से सोशल मीडिया पर चल रही थी। फैंस एक तरफ हार्दिक को जमकर सपोर्ट कर रहे थे। वहीं, दूसरी ओर नताशा को गोल्ड डिगर और कई बुरी चीजें कहकर ट्रोल कर रहे थे। हाल ही में नताशा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को लाइक किया है, जिसके चलते वह सुर्खियों में आ गई है। दरअसल यह पोस्ट चीटिंग से जुड़ा हुआ है, जिसके बाद फैंस को ऐसा लग रहा है हार्दिक ने नताशा को चीट किया है।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हार्दिक ने किया शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए हार्दिक पांड्या को काफी ज्यादा आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। लेकिन फिर ऑलराउंडर ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन कर ट्रोलर्स को तगड़ा जवाब दिया।

फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी ओवर में गेंदबाजी करते हुए 16 रन का बचाव कर हार्दिक पांड्या ने टीम की जीत में सबसे बड़ी भूमिका निभाई थी। हार्दिक ने टूर्नामेंट में बल्ले से 48 की औसत और 151.57 के स्ट्राइक रेट से 144 रन बनाए थे। वहीं गेंदबाजी करते हुए 8 मैचों में 17.36 की ओसत से 11 विकेट लिए थे।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...