Skip to main content

ताजा खबर

पहले Pat Cummins की टीम ने BGT की अपने नाम, फिर टीम इंडिया को चिढ़ाने का किया काम

पहले Pat Cummins की टीम ने BGT की अपने नाम फिर टीम इंडिया को चिढ़ाने का किया काम

(Image Credit- Instagram)

Pat Cummins की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया टीम ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली, जहां टीम ने सालों बाद ये ट्रॉफी टीम इंडिया के खिलाफ जीती है। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया टीम ने इस जीत का जश्न जमकर मनाया है, इस बीच कप्तान कमिंस ने एक खास पोस्ट भी शेयर किया और वो पोस्ट फैन्स के बीच सुपर वायरल हो गया।

Pat Cummins हर ट्रॉफी कर रहे हैं अपने नाम

जी हां, Pat Cummins जिस भी बड़ी सीरीज या टूर्नामेंट में बतौर कप्तान मैदान पर उतरते हैं, ऑस्ट्रेलिया टीम वहां ट्रॉफी उठाने का काम करती है। जहां ऑस्ट्रेलिया टीम ने कमिंस की कप्तानी में एशेज रिटेन करने किया, साथ ही टीम 2023 में WTC का खिताब जीती। साथ ही पैट की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया टीम ने साल 2023 का वनडे वर्ल्ड कप भी जीता था और अब इस लिस्ट में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी जुड़ गई है।

जीत के बाद Pat Cummins का पोस्ट हुआ सुपर वायरल

*ऑस्ट्रेलिया के कप्तान Pat Cummins ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया शेयर।
*BGT जीतने के बाद का है ये पोस्ट, जिसमें शामिल है एक काफी शानदार तस्वीर।
*कप्तान कमिंस ने ली है खिलाड़ियों के साथ सेल्फी, जिसमें सभी नजर आए काफी खुश।
*साथ ही उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- Job’s done! What a ripper of a series।

Pat Cummins के इस पोस्ट पर डालते हैं एक नजर

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pat Cummins (@patcummins30)

A post shared by Pat Cummins (@patcummins30)

BGT के साथ ऑस्ट्रेलिया टीम की तस्वीर

View this post on Instagram

A post shared by Aussie Men’s Cricket Team (@ausmencricket)

सीरीज जीतने के बाद क्या बोले पैट?

BGT का पहला टेस्ट मैच टीम इंडिया ने जीता था, उसके बाद दूसरा टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया था। तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहा था और बाकी के 2 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने जीत की कहानी लिखकर सीरीज को 3-1 से जीता है। वहीं इस जीत के बाद पैट कमिंस का भी बयान सामने आया है, पैट ने कहा कि- ये एक अद्भुत सीरीज रही है, हमें बेहद गर्व है और हमने पिछले कुछ सालों में एक ग्रुप के रूप में एक साथ बहुत समय बिताया है इसलिए हमें पता था कि हमने पर्थ में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। लेकिन यह कभी भी उतना बुरा नहीं था जितना लगता है। इसलिए आप मजबूती से टिके रहें और उस पर दोगुना जोर दें जो हमें वास्तव में एक अच्छी टीम बनाता है।

আরো ताजा खबर

ICC Women’s T20 World Cup 2026: बांग्लादेश ने की 15-सदस्यीय टीम की घोषणा, सुल्ताना जोती को सौंपी गई टीम की कमान

Bangladesh announce Women’s T20 World Cup squad (image via X) बांग्लादेश ने आगामी आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी 15-सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है, जिसकी...

IPL 2026, Match 55: PBKS बनाम DC मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, PBKS vs DC: match preview (image via X) आईपीएल 2026 के 55वें मैच में, पंजाब किंग्स सोमवार (11 मई) को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में...

10 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: एकतरफा मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान राॅयल्स को 77 रनों से हराया आईपीएल के जारी सीजन का 52वां मैच गुजरात...

RR vs GT, Top 10 Memes: राजस्थान बनाम गुजरात मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, RR vs GT: top 10 memes (image via X) गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को पछाड़ते हुए, शनिवार (9 मई) को जयपुर में हुए आईपीएल 2026 के मुकाबले...