Skip to main content

ताजा खबर

Pat Cummins ने लगातार दूसरे मैच में ली हैट्रिक, ऐसा करने वाले एकलौते गेंदबाज

Pat Cummins Hattrick (Photo Source: ICC/Insta)

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर पैट कमिंस ने टी20 विश्व कप 2024 में लगातार दो मैचों में हैट्रिक लेकर इतिहास रचा है। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ रविवार को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के 48वें मुकाबले में हैट्रिक ली है। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ भी ऑस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज ने हैट्रिक लिया था। इसके साथ ही पैट कमिंस इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों की सूची में जगह बना चुके हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में पैट कमिंस ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर अफगानी टीम के कप्तान राशिद खान को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद कमिंस ने अपने अगले और अफगानिस्तान की पारी के आखिरी ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर करीम जनत और गुलाबदीन नायब को आउट करके लगातार दूसरी हैट्रिक पूरी की।

पैट कमिंस टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दो हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे पहली हैट्रिक ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने ली थी। उन्होंने केपटाउन में 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ ये कारनामा किया था। पैट कमिंस और ब्रेट ली के अलावा पांच और गेंदबाजों ने भी हैट्रिक विकेट चटकाए हैं। 2021 में कर्टिस कैमफर, वानिंदु हसरंगा और कागिसो रबाडा ने हैट्रिक हासिल किया है, जबकि कार्तिक मयप्पन और जोशुआ लिटिल ने 2022 में ये उपलब्धि हासिल की है।

तेज गेंदबाज पैट कमिंस टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में हैट्रिक लेने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हैं। ब्रेट ली, एश्टन एगर और नाथन एलिस इससे पहले ये कारनामा कर चुके हैं। पैट कमिंस जारी टूर्नामेंट में दो बार हैट्रिक ले चुके हैं। पैट कमिंस ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 स्टेज में बांग्लादेश के खिलाफ और फिर अफगानिस्तान के खिलाफ ये उपलब्धि हासिल की।

टी-20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज

ब्रेट ली (ऑस्ट्रेलिया) बनाम बांग्लादेश, केप टाउन, 2007
कर्टिस कैंपर (आयरलैंड) बनाम नीदरलैंड, अबू धाबी, 2021
वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका) बनाम दक्षिण अफ्रीका, शारजाह, 2021
कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका) बनाम इंग्लैंड, शारजाह, 2021
कार्तिक मयप्पन (यूएई) बनाम श्रीलंका, जिलॉन्ग, 2022
जोशुआ लिटिल (आयरलैंड) बनाम न्यूजीलैंड, एडिलेड, 2022
पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) बनाम बांग्लादेश, एंटीगुआ, 2024
पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) बनाम अफगानिस्तान, किंग्सटाउन, 2024*

আরো ताजा खबर

ईशान किशन ने दलीप ट्राॅफी फाइनल में ठोका दोहरा शतक, साथ ही तोड़े इतने सारे रिकाॅर्ड्स 

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्राॅफी के जारी सीजन का फाइनल मैच 6 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में...

ईशान किशन ने रचा इतिहास, तोड़ा दिनेश कार्तिक का खास रिकाॅर्ड, 39 साल बाद कर दिया बड़ा कारनामा

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम...

क्या दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरा शतक लगाने के बाद ईशान किशन भारत की टेस्ट टीम में वापसी कर सकते हैं?

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) दलीप ट्राॅफी के फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करते हुए नजर आए।...

पाकिस्तान के जारी इंग्लैंड दौरे के बीच PCB एक्शन मोड में, शुरू की अनुशासनात्मक जांच, कई खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज

Babar Azam (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा अब मैदान के साथ-साथ ड्रेसिंग रूम के विवादों के कारण भी चर्चा में है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती...