

जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू के बाद से युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए लगभग हर एक टेस्ट मैच खेला है। तो वहीं, रेड बाॅल क्रिकेट के साथ-साथ व्हाइट बाॅल क्रिकेट में जायसवाल के आंकड़े कमाल के हैं। मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले जायसवाल, हाल में ही भारत के लिए सभी फाॅर्मेट में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने।
लेकिन इस तरह के शानदार प्रदर्शन के बाद भी बाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज को आगामी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। बीसीसीआई की मैन्स सेलेक्शन कमिटी ने आउट ऑफ फाॅर्म चल रहे शुभमन गिल की जगह ईशान किशन को बैकअप ओपनर के तौर पर चुना, और 23 वर्षीय जायसवाल के हाथ एक बार फिर से निराशा लगी।
दूसरी ओर, अब यशस्वी जायसवाल के सेलेक्शन को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर व सेलेक्टर रहे दिलीप वेंगसकर ने प्रतिक्रिया दी है। वेंगसकर ने कहा कि पता नहीं अब जायसवाल को टी20आई टीम में सेलेक्ट होने के लिए और क्या-क्या करना पड़ेगा।
दिलीप वेंगसकर ने दी बड़ी प्रतिक्रिया
टी20 वर्ल्ड कप में यशस्वी जायसवाल के चयन न होने को लेकर वेंगसकर ने हाल में ही न्यूज 18 के हवाले से कहा- “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि यशस्वी को बिना किसी गलती के बार-बार टीम से बाहर किया जा रहा है। वह खेल के सभी प्रारूपों में शानदार फॉर्म में हैं, और मुझे नहीं पता कि टीम में जगह बनाने के लिए उन्हें और क्या करना होगा। कोई भी मैच विनर खिलाड़ी को टीम से बाहर नहीं कर सकता है।”
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर
IND vs AFG: क्या तीसरे वनडे में बारिश फिर करेगी मैच का मजा किरकिरा? यहां जानें मौसम का हाल
20 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
19 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 19 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

