Skip to main content

ताजा खबर

पंत टेस्ट क्रिकेट में बेस्ट विकेटकीपर बैटर हैं, उनका अभी बेस्ट आना बचा है- मोहम्मद कैफ

पंत टेस्ट क्रिकेट में बेस्ट विकेटकीपर बैटर हैं उनका अभी बेस्ट आना बचा है- मोहम्मद कैफ
Rishabh Pant (Pic Source-X)

टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार शुरुआत की है। भारत ने 19 सितंबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शानदार क्रिकेट खेला और चार दिनों के खेल के बाद, टीम 280 रन की जीत दर्ज करने में सफल रही। इस जीत के बाद टीम इंडिया इस सीरीज में 1-0 से बढ़त लेने में कामयाब रही। पंत ने पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक लगाया था, वहीं पहली बारी में भी अहम योगदान दिया था।

दो मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम पर खेला जाना है। ऋषभ पंत ने अपनी पिछली टेस्ट सीरीज भी बांग्लादेश के खिलाफ ही खेली थी। 2022 के अंत में टीम इंडिया बांग्लादेश के दौरे पर गई थी। वहां से लौटने के बाद अपने घर जाने के दौरान पंत की कार का भयंकर एक्सिडेंट हुआ था। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि पंत अभी अपनी प्राइम फॉर्म में नहीं हैं, फिर भी टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर हैं।

ऋषभ पंत की तारीफ में मोहम्मद कैफ ने दिया बड़ा बयान

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कैफ ने कहा, ‘जब इंग्लैंड टीम भारत दौरे पर आई थी, तब ऋषभ पंत टीम में नहीं थे। पांचवें-छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आने वाले पंत टीम इस पोजिशन पर टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े मैच विनर हैं। उन्होंने कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं। गाबा में उनकी पारी कोई नहीं भूल सकता है। साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की मुश्किल परिस्थितियों में उन्होंने शतक लगाए हैं।’

कैफ ने आगे कहा, ‘स्टैट्स की बात करें तो मुझे लगता है कि पंत टेस्ट क्रिकेट के लिए बेस्ट विकेटकीपर बैटर हैं। इंडियन थिंक टैंक में कोई भी ऋषभ पंत के अलावा किसी के बारे में नहीं सोचता है। उनका अभी बेस्ट आना बचा है। जब वह 27 साल के होंगे, तो उनकी बैटिंग में और सुधार आएगा फिर वो अपना प्राइम फॉर्म हिट करेंगे। ऋषभ पंत का बेस्ट अभी आना बाकी है, खासकर टेस्ट क्रिकेट में।’

गौरतलब है कि पंत ने विकेटकीपर के रूप में भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने के मामले में भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है, दोनों खिलाड़ियों के नाम छह शतक हैं। पंत ने 34 टेस्ट मैचों में यह उपलब्धि हासिल की, उन्होंने अब तक 2419 रन बनाए हैं, जबकि धोनी, जिन्होंने अपने पूरे करियर में 90 टेस्ट खेले, 4876 रन बनाए और छह शतक लगाए। 

यहाँ देखे:- Women’s T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप टिकट, डेट, प्राइस और बुकिंग को लेकर वो सभी जानकारी जो आपको मालूम होनी चाहिए?

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...