Skip to main content

ताजा खबर

‘धोनी की तारीफ से लेकर कपिल देव को गोली मारने तक” हालिया वायरल इंटरव्यू में योगराज सिंह के 5 विवादित बयान

‘धोनी की तारीफ से लेकर कपिल देव को गोली मारने तक” हालिया वायरल इंटरव्यू में योगराज सिंह के 5 विवादित बयान

Yograj Singh (Image Credit- Twitter X)

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह मीडिया में विवादित बयान देने के लिए जाने जाते हैं। 1980 में डेब्यू करने वाले वर्ल्ड कप विजेता ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज ने एक टेस्ट और छह वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

योगराज सिंह पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर तीखी टिप्पणी करने के लिए मशहूर हैं। वह हमेशा उनपर अपने बेटे युवराज सिंह के करियर को बर्बाद करने का आरोप लगाते हैं। हालांकि, इस बार योगराज ने अनफ़िल्टर्ड बाय समदिश पॉडकास्ट पर कुछ ऐसे विवादित बयान दिए हैं जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

इस आर्टिकल में हम उस इंटरव्यू के 5 विवादित बयान को लेकर बात करेंगे

1. पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी की तारीफ

योगराज सिंह धोनी के आलोचक माने जाते हैं लेकिन उन्होंने इस इंटरव्यू में पलटी मार दी और धोनी की तारीफ में कहा-

“मुझे धोनी एक बहुत ही प्रेरित कप्तान लगते हैं, जो लोगों को बता सकते हैं कि क्या करना है। धोनी के बारे में सबसे अच्छी बात यह थी कि वह विकेट को पढ़कर गेंदबाजों को बता सकते थे कि उन्हें कहाँ गेंदबाजी करनी है।”

उन्होंने कहा, “मुझे उनके बारे में सबसे ज्यादा जो बात पसंद आई, वह यह थी कि वह निडर थे। अगर आपको ऑस्ट्रेलिया में याद हो, तो मिचेल जॉनसन की गेंद उनके हेलमेट के ग्रिल पर जाकर लगी थी और वह बिल्कुल भी नहीं हिले, वह वहीं खड़े रहे और अगली गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ दिया। ऐसे लोग काफी कम होते हैं।”

2. कपिल देव को गोली मारना चाहते थे योगराज सिंह

योगराज ने दावा किया कि कपिल देव ने उन्हें राष्ट्रीय और क्षेत्रीय टीम से बाहर कर दिया था जिसके वजह से वह उन्हें गुस्से में सिर पर गोली मारने उनके घर गए थे।

“जब कपिल देव भारत, उत्तरी क्षेत्र और हरियाणा के कप्तान बने, तो उन्होंने बिना किसी कारण के मुझे टीम से बाहर कर दिया। मेरी पत्नी (युवी की माँ) चाहती थी कि मैं कपिल से सवाल पूछूँ। मैंने उनसे कहा कि मैं इस खूनी आदमी को सबक सिखाऊँगा। मैंने अपनी पिस्तौल निकाली और सेक्टर 9 में कपिल के घर गया। वह अपनी माँ के साथ बाहर आया। मैंने उसे एक दर्जन बार गालियाँ दीं। मैंने उससे कहा, तुम्हारी वजह से मैंने एक दोस्त खो दिया है, और तुमने जो किया है, उसकी कीमत तुम्हें चुकानी पड़ेगी।”

उन्होंने कहा, “मैंने उससे कहा, ‘मैं तुम्हारे सिर में गोली मारना चाहता हूं, लेकिन मैं ऐसा नहीं करूंगा क्योंकि तुम्हारी पवित्र मां यहां खड़ी है। यही वह क्षण था जब मैंने फैसला किया कि मैं क्रिकेट नहीं खेलूंगा; युवी खेलेगा।”

3. युवराज सिंह के कैंसर को लेकर चौंकाने वाला बयान

युवराज सिंह ने 2011 वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, बाद में पता चला कि युवराज वर्ल्ड कप के दौरान जानलेवा कैंसर से जूझ रहे थे। इसपर योगराज सिंह ने कहा कि अगर वर्ल्ड कप के समय युवराज की मौत भी हो जाती तो भी उन्हें अपने बेटे पर गर्व होता क्योंकि भारत ने खिताब जीता था। उनका बयान कुछ इस प्रकार था-

उन्होंने कहा, “हमारे देश के लिए, अगर युवराज सिंह कैंसर से मर गया होता और भारत को विश्व कप जिताता, तो मैं एक गौरवान्वित पिता होता। मुझे आज भी उस पर बहुत गर्व है। मैंने उसे फोन पर भी यह बात बताई है। मैं चाहता था कि वह तब भी खेलें जब उनके मुंह से खून बह रहा हो। मैंने उसको कहा, ‘चिंता मत करो, तुम नहीं मरोगे। भारत के लिए यह विश्व कप जीतो।’”

4. अर्जुन तेंदुलकर के साथ ट्रेनिंग को लेकर किया खुलासा

महान क्रिकेट सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने योगराज सिंग से कोचिंग ली थी और उनके प्रदर्शन में सुधार देखने को मिला और उन्हें आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिला था। हालांकि, योगराज सिंह ने बताया कि अब अर्जुन तेंदुलकर उनके साथ ट्रेनिंग नहीं करते क्योंकि उन्हें डर था कि लोग क्या कहेंगे।

“सचिन के बेटे अर्जुन ने मेरे साथ 12 दिनों तक ट्रेनिंग की। उसने अपने रणजी डेब्यू मैच में शतक जड़ा था और आईपीएल में मुंबई टीम ने उसे खरीदा भी था। हालाँकि, अर्जुन ने मुझसे कोचिंग लेना बंद कर दिया क्योंकि अर्जुन का नाम किसी अन्य टीम के कोच के साथ जुड़ जाता।”

हालांकि, अचानक लिए गए इस फैसले के कारण स्पष्ट नहीं हैं। लेकिन योगराज ने कहा कि “अर्जुन को डर था कि अगर उसने मुझसे कोचिंग ली तो लोग क्या कहेंगे।”

5. योगराज सिंह ने की महिलाओं को लेकर टिप्पणी

इंटरव्यू के दौरान योगराज ने सत्ता के पदों पर बैठी महिलाओं के बारे में विवादित टिप्पणी करते हुए दावा किया-

“पत्नी को अगर आप पावर देंगे तो वह आपका घर बर्बाद कर देगी। दुख की बात है कि इंदिरा गांधी ने इस देश को चलाया और इसे बर्बाद कर दिया। उन्हें सम्मान और प्यार दीजिए, लेकिन उन्हें कभी सत्ता मत दीजिए।”

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...