Skip to main content

ताजा खबर

CSK ने IPL 2008 में महेंद्र सिंह धोनी को किया था अपनी टीम में शामिल, ऑक्शन शीट की तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई जमकर वायरल

IPL 2008 Viral Auction Tweet (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग का पहला संस्करण 2008 में खेला गया था। आईपीएल के पहले सीजन को राजस्थान रॉयल्स ने अपने नाम किया था। उन्होंने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज की थी। आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन आज यानी 24 नवंबर से Jeddah में आयोजित होने वाला है।

आगामी मेगा ऑक्शन से पहले इंडियन प्रीमियर लीग 2008 की नीलामी शीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसमें भारत के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी का नाम भी शामिल है। इस नीलामी शीट की तस्वीर प्रसिद्ध नीलामीकर्ता रिचर्ड मेडली ने सोशल मीडिया पर साझा की है। बता दें कि, 20 फरवरी 2008 को महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर बोली लगाई गई थी। उनको चेन्नई सुपर किंग्स ने $1.5 मिलियन में अपनी टीम में शामिल किया था।

महेंद्र सिंह धोनी एकमात्र खिलाड़ी ऐसे हैं जिन पर आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजियों ने बोली लगाई थी। नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की यह आलोचना हुई थी कि उन्होंने बाकी फ्रेंचाइजियों की तरह अपने आइकन खिलाड़ी के नाम की घोषणा नहीं की थी। हालांकि धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक कमाल का प्रदर्शन किया है और पांच बार इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया है।

प्रसिद्ध नीलामीकर्ता रिचर्ड मेडले ने यह तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की जिसमें महेंद्र सिंह धोनी के अलावा एडम गिलक्रिस्ट, शेन वार्न, शोएब अख्तर, मुथैया मुरलीधरन और महेला जयवर्धने का नाम भी शामिल है।

यह रहा रिचर्ड मेडली का वायरल ट्वीट:

Just found my one and only auction sheet for the historic first ever #VIVOIPL auction in 2008.@msdhoni sold to @ChennaiIPL A rare piece of cricket memorabilia
Will be watching #CSKvMI on @hotstarUK #CricketMeriJaan #WhistlePodu #VIVOIPLFinal pic.twitter.com/5M5qY2tPy5

— Richard Madley (@iplauctioneer) May 12, 2019

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में भी महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा। चेन्नई फ्रेंचाइजी ने महेंद्र सिंह धोनी के अलावा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा और Matheesha Pathirana को भी रिटेन किया है।

आगामी सीजन में भी महेंद्र सिंह धोनी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल एक बार फिर से जीतना चाहेंगे। तमाम फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी को एक बार फिर से धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...

शुभदीप घोष होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच, लेंगे टी. दिलीप की जगह

Subhadeep Ghosh Replaces T Dilip as Indian Cricket Team’s New Fielding Coach (image via X) रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई टीम के नए फील्डिंग कोच के तौर पर शुभदीप घोष को...

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...