Skip to main content

ताजा खबर

टेस्ट के कुछ केंद्र होना खिलाड़ियों के लिए काफी मददगार साबित होगा: रविचंद्रन अश्विन

टेस्ट के कुछ केंद्र होना खिलाड़ियों के लिए काफी मददगार साबित होगा रविचंद्रन अश्विन

Ravi Ashwin (Pic Source-X)

कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने दो मैच की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया। बता दें कि, इन दोनों टीमों के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट के खेल के पहले दिन सिर्फ 35 ओवर ही फेके जा सके थे जिसमें बांग्लादेश ने तीन विकेट खोकर 107 रन बनाए थे।

इसके बाद बारिश की वजह से खेल के दूसरे और तीसरे दिन एक भी गेंद फेंकी नहीं जा सकी थी। हालांकि खेल के चौथे दिन टीम इंडिया ने आक्रामक खेल दिखाया और बांग्लादेश को बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया। पांचवें दिन टीम इंडिया ने बांग्लादेश को उनकी दूसरी पारी में जल्द से जल्द ऑलआउट किया और 95 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

टीम इंडिया की ओर से अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हाल ही में उन्होंने इंटरव्यू में कानपुर वेन्यू की स्थिति को लेकर अपना पक्ष रखा।

यह काफी बड़ा देश है: रविचंद्रन अश्विन

द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि, ‘भारत के हर राज्य से तमाम खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए आते हैं। यह सच में बहुत ही बड़ा देश है और यहां खिलाड़ियों के बीच टीम इंडिया के लिए खेलना हमेशा ही जुनून रहा है। यह बहुत ही सकारात्मक बात है। साथ ही एक टेस्ट मैच पूरा करने के लिए कई महत्वपूर्ण चीज़ें होनी बेहद जरूरी है। जैसे की मौसम और जिस तरीके के ड्रेनेज सिस्टम में हम पैसा लगाते हैं।

क्या कुछ टेस्ट केंद्र एक खिलाड़ी के लिए मदद करता है? हां क्यों नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि हम जब ऑस्ट्रेलिया जाते हैं तो वहां सिर्फ पांच टेस्ट के केंद्र होते हैं। वो लोग हम लोगों के साथ कैनबरा के मनुका ओवल में नहीं खेलते हैं। कुछ ही स्टेडियम है जहां टेस्ट मैच खेले जाते हैं। ऐसा ही हमें इंग्लैंड में भी देखने को मिलता है जहां टेस्ट मैच कुछ ही केंद्र में खेले जाते हैं।’

আরো ताजा खबर

रहमत शाह को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया 

Rahmat Shah (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने हशमतुल्लाह शाहीदी के इस्तीफे के बाद, अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट...

ZIM vs IND, 1st T20I: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में बरसात करेगी मैच का मजा किरकिरा? देखें मौसम रिपोर्ट

ZIM vs IND, 1st T20I: Will rain play spoilsport at Harare Sports Club? (image via X) भारत और जिम्बाब्वे के बीच गुरुवार, 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में तीन...

कुलदीप यादव की काउंटी क्रिकेट में एंट्री! सचिन तेंदुलकर की पुरानी टीम ‘यॉर्कशायर’ का थामा हाथ

Kuldeep Yadav (Photo Source: Getty Images) भारत के स्टार लेफ्ट-आर्म रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव ने मौजूदा सीजन के लिए यॉर्कशायर के साथ विदेशी खिलाड़ी के तौर पर जुड़कर अपने करियर के...

SM Trends: 22 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी संग, भारत के इंग्लैंड दौरे के बाद प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे...