Skip to main content

ताजा खबर

“जितना भी टी20 क्रिकेट है, उन्हें खेलना चाहिए”- रवि शास्त्री ने फिटनेस सुधारने के लिए हार्दिक पांड्या को दी अहम सलाह

“जितना भी टी20 क्रिकेट है, उन्हें खेलना चाहिए”- रवि शास्त्री ने फिटनेस सुधारने के लिए हार्दिक पांड्या को दी अहम सलाह

Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने हार्दिक पंड्या को अपनी फिटनेस को और बेहतर करने की सलाह दी है। उन्होंने पांड्या से खासतौर पर बॉलिंग फिटनेस पर ध्यान देने को कहा है। 30 वर्षीय हार्दिक को अपने 8 साल के करियर में कई बार चोट से जूझना पड़ा है। पिछले साल एंकल इंजरी की वजह से हार्दिक को वनडे वर्ल्ड कप के बीच से बाहर होना पड़ा था। वहीं, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने भी हार्दिक को टी20 की कप्तानी से हटाने के पीछे भी उनकी फिटनेस को ही कारण बताया था।

हार्दिक पांड्या को रवि शास्त्री ने दी अहम सलाह

आईसीसी से बातचीत में रवि शास्त्री ने हार्दिक पांड्या को सलाह दी है कि वनडे टीम में वापसी के लिए उन्हें ज्यादा से ज्यादा टी20 खेलने चाहिए। शास्त्री ने कहा, “मेरी सोच में ये बहुत अहम हैं कि वो खेलना जारी रखें। मेरा मानना है कि मैच फिटनेस जरूरी है। तो जितना भी टी20 क्रिकेट है, उन्हें खेलना चाहिए। और अगर वो फिट हैं और खुद को बेहतर महसूस कर रहे तो फिर वनडे टीम में भी उनको आना चाहिए।”

इसी बीच शास्त्री ने वनडे क्रिकेट में पांड्या के अपने कोटे के पूरे ओवर फेंकने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, “अगर आपके पास कोई ऐसा खिलाड़ी है, जो वनडे में 10 ओवर की जगह 3-4 ओवर ही गेंदबाजी कर रहा। इससे टीम का संतुलन खराब होता है। अगर आप ज्यादातर मुकाबलों में 7-8 ओवर गेंदबाजी करते हैं और पांड्या जिस तरह की बल्लेबाजी करते हैं, वो टीम के लिए बोनस हो जाता है।”

2018 में पीठ की चोट के कारण हार्दिक टेस्ट क्रिकेट से दूर हो गए। वह बिना सर्जरी के ठीक हो गए और 2019 एकदिवसीय वर्ल्ड कप टीम में शामिल हो गए, लेकिन उस साल के अंत में चोट फिर से उभर आई और उस साल उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी। बाद में वह 2021 में मैदान पर वापसी, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप टीम में केवल एक बल्लेबाज के रूप में शामिल हुए, जिसका खामियाजा भारतीय टीम को भुगतना पड़ा।

अभी हाल ही में, हार्दिक को पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में भारत के चौथे गेम के दौरान टखने में चोट लग गई थी, जिसके कारण वो काफी समय तक क्रिकेट से दूर रहे। फिर उन्होंने बतौर कप्तान आईपीएल 2024 में वापसी की लेकिन इस सीजन उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा। उन्होंने पिछले महीने टी20 वर्ल्ड कप में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करके शानदार वापसी की, जिसमें फाइनल मैच भी शामिल था, जहां उन्होंने डेथ ओवरों में खतरनाक हेनरिक क्लासेन और फिर डेविड मिलर को आउट करके टीम को जीत दिलाई।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...