Skip to main content

ताजा खबर

जिंबाब्वे क्रिकेट टीम के तारिसाई मुसाकांडा पर लगा हत्या के प्रयास का आरोप, खिलाड़ी को किया गया गिरफ्तार

जिंबाब्वे क्रिकेट टीम के तारिसाई मुसाकांडा पर लगा हत्या के प्रयास का आरोप, खिलाड़ी को किया गया गिरफ्तार

Tarisai Musakanda. (Photo Source: Twitter)

जिंबाब्वे के शानदार क्रिकेटर तारिसई मुसाकांडा को अपनी पत्नी टिनोडिवानाशे माकुनिके के साथ घरेलू विवाद के बाद हत्या के प्रयास के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस खिलाड़ी का प्रदर्शन जिंबाब्वे की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है।

बता दें कि जिंबाब्वे की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तारिसई मुसाकांडा ने 5 टेस्ट, 16 वनडे और और 12 टी20 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मुकाबला लगभग 2 साल पहले खेला था। तारिसई मुसाकांडा के ऊपर 2022 में एक घातक सड़क दुर्घटना से संबंधित कानूनी मुद्दा पहले भी चल चुका है। अब उनके ऊपर एक और आरोप लग चुका है।

राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता आयुक्त पॉल न्याथी के अनुसार, विवाद तब हुआ जब टिनोडिवानाशे माकुनिके ने अपनी वेंडिंग साइट के लिए एक आश्रय बनाने के लिए दो लोगों को लगाया था। स्थिति तब बढ़ गई जब ये लोग अपना भुगतान लेने गए, जिससे मुसाकांडा के साथ झड़प हो गई। सूत्रों के मुताबिक यह घटना सुबह 3:00 के आसपास हुई जिसमें अनुभवी क्रिकेटर की पत्नी को रोते हुए सुना गया। टिनोडिवानाशे माकुनिके अपने पड़ोसियों से मदद की गुहार लगा रही थी। उनकी एक पड़ोसी ने बताया कि टिनोडिवानाशे माकुनिके की हालत बहुत ही नाजुक थी।

तारिसई मुसाकांडा ने किया अपनी पत्नी पर घर के चाकू से वार

रिपोर्ट के मुताबिक तारिसई मुसाकांडा ने किचन के चाकू से अपनी पत्नी को मारने की कोशिश की। टिनोडिवानाशे माकुनिके के हाथ और पीठ में कई चोट आई है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है इन दोनों के बीच पहले भी घरेलू विवाद को लेकर काफी रिपोर्ट सामने आई है।

मुसाकंडा को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस समय उन्हें क्वेकवे सेंट्रल पुलिस स्टेशन में हिरासत में लिया गया है। यह गिरफ्तारी 2022 में पिछले कानूनी मुद्दे के बाद हुई है, जहां मुसाकांडा पर सड़क दुर्घटना में पूर्व टेनिस खिलाड़ी ग्विन्याई चिंगोका की मौत का भी आरोप लगाया गया था। हालांकि बाद में उन्हें इन आरोपों से बरी कर दिया गया था।

আরো ताजा खबर

इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर भड़का पूर्व कप्तान, बोले- गंभीर ने आखिर ऐसा फैसला क्यों लिया?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान टीम से बाहर किए जाने...

ZIM vs IND, 2nd T20I: ईशान-तिलक की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 220 रनों का लक्ष्य

ZIM vs IND, 2nd T20I: Ishan Kishan (image via X) शनिवार, 25 जुलाई को पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहे जाने के बाद, भारत ने हरारे की पिच पर 5...

25 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026 में संघर्ष कर रहे संजू को धोनी की सलाह ने दिया था आत्मविश्वास, फिर सैमसन ने ठोका शतक, पढ़ें दिलचस्प...

पाकिस्तान को बड़ा झटका! कमर में चोट के कारण अब्दुल्लाह फजल वेस्टइंडीज और इंग्लैंड टेस्ट से बाहर

Abdullah Fazal Ruled Out of West Indies and England Test Series Due to Lower Back Injury (image via X) पाकिस्तान की टेस्ट टीम को विदेश में होने वाले अहम दौरों...