Skip to main content

ताजा खबर

‘जब भी वह गेंदबाजी पर आया है, बहुत रोमांचक रहा’ जारी BGT सीरीज में बुमराह की तारीफ करते हुए PM Anthony Albanese

‘जब भी वह गेंदबाजी पर आया है, बहुत रोमांचक रहा’ जारी BGT सीरीज में बुमराह की तारीफ करते हुए PM Anthony Albanese

(Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया और भारत (AUS vs IND) के बीच जारी बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज में अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। सीरीज में बुमराह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है। खेले गए चार मैचों में 31 वर्षीय खिलाड़ी ने 30 विकेट अपने नाम किए हैं।

पूरी सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बुमराह के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए परेशान दिखे। दूसरी ओर, अब बुमराह की इस कमाल की गेंदबाजी की ऑस्ट्रेलियाई पीएम Anthony Albanese भी जमकर तारीफ करते हुए नजर आए। एक मजाक के दौरान उन्होंने कहा कि हम यहां एक कानून पारित कर सकते हैं, जिससे बुमराह या तो बाएं हाथ से गेंदबाजी करे या सिर्फ एक कदम के रन-अप से।

ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने बुमराह पर ली चुटकी

बता दें कि नए साल के मौके पर पीएम Anthony Albanese और उनकी मंगेतर Jodie Haydon ने Kirribilli House पर आज 1 जनवरी को न्यू ईयर रिसेप्शन रखा। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई पीएम अनुभवी गेंदबाज की तारीफ के साथ मजाक करते हुए नजर आए।

इस रिसेप्शन में बुमराह से मुलाकात के दौरान ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा- वे ऐसा कानून पारित कर सकते हैं जो तेज गेंदबाज की शक्तियों को खत्म कर देगा। हम यहां एक कानून पारित कर सकते हैं जो कहता है कि उसे बाएं हाथ से या एक कदम से गेंदबाजी करनी होगी।

खैर, इस सीरीज का अभी एक मैच बचा है और उम्मीद है कि बुमराह इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुछ और विकेट अपने नाम करेंगे। गौरतलब है कि इस सीरीज का आखिरी और 5वां मैच नए साल में 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 2-1 से आगे है। तो वहीं अगर टीम इंडिया को यह सीरीज बचानी है और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना है, तो उसे इस मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: तिलक वर्मा ने IPL में हासिल की अनोखी उपलब्धि; दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बने जिन्होंने…

IPL 2026: Tilak Varma (image via X) आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा ने जबरदस्त जुझारूपन और पावर-हिटिंग का शानदार प्रदर्शन करते हुए, सिर्फ...

21 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के चलते मुंबई ने गुजरात के खिलाफ दर्ज की 99 रनों से बड़ी जीत जारी आईपीएल 2026...

IPL 2026: गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के चलते मुंबई ने गुजरात के खिलाफ दर्ज की 99 रनों से बड़ी जीत 

MI (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 का 30वां मैच आज 20 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर...

GT vs MI, Top 10 Memes: गुजरात बनाम मुंबई मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, GT vs MI: top 10 memes (image via X) गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 के 30वें मैच में, मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटन्स को...