Skip to main content

ताजा खबर

विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह ने सैम कोंटास के भाइयों संग किया पोज; तस्वीर हुई वायरल

विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह ने सैम कोंटास के भाइयों संग किया पोज तस्वीर हुई वायरल

Virat Kohli (Photo source X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर सीरीज का आखिरी और पांचवां टेस्ट मैच 3 जनवरी को सिडनी में खेला जाएगा। इस दौरान टीम इंडिया ने सिडनी टेस्ट से पहले बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस से मुलाकात की। अल्बानीस ने इस विशेष मुलाकात के दौरान भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ कई तस्वीरें साझा कीं।

विराट कोहली ने सैम कोंटास के भाइयों संग खिंचवाई तस्वीर 

साल की शुरुआत में ही किंग कोहली ने अपने इंडियन फैंस के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया जब उन्होंने ऑन-फील्ड राइवल ऑस्ट्रेलियाई युवा बल्लेबाज कोंटास के भाइयों के साथ तस्वीर ली।

सैम कोंटास, वही क्रिकेटर है जिनके साथ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान विराट कोहली की नोकझोंक हो गई थी और उसके बाद से दोनों खिलाड़ी फील्ड पर एक दूसरे को ट्रोल करते नजर आए थे।

कोहली और बुमराह की सैम कोंटास से राइवलरी 

सैम कोंटास ने ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत के खिलाफ MCG में यादगार टेस्ट डेब्यू किया, जहाँ उन्होंने मेजबान टीम की पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया। 19 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने खेल में निडरता दिखाई और फॉर्म में चल रहे बुमराह की धज्जियाँ उड़ाते हुए 65 गेंदों पर 60 रन बनाए, जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपनी पहली पारी में 474 रनों का विशाल स्कोर बनाने में मदद मिली।

कोंटास की कोहली के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई, उन्होंने सैम को पिच पर चलते-चलते टक्कर मार दी। उसके बाद बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में कोंटास को 8 रन पर सस्ते में आउट किया। उसके बाद बुमराह ने ऑस्ट्रेलियाई डेब्यूटेंट को उसी के अंदाज में सेंड ऑफ देकर बताया की बॉस कौन है।

बिली कोंटास ने शेयर की खास तस्वीरें 

बिली कोंस्टास ने इस मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें दोनों कोंटास भाई मुस्कुराते हुए कोहली और जसप्रीत बुमराह के साथ पोज देते हुए नजर आए। इस पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींचा है।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...