Skip to main content

ताजा खबर

ग्रीन पार्क स्टेडियम के पिच को लेकर आई अपडेट, जिसे देख हो सकता है Team India में बड़ा बदलाव

(Source X)

जब भी Team India अपने घरेलू मैदानों पर खेलती है, तो हर जगह पिच को लेकर काफी बात होती है और कई बार बवाल भी हो जाता है। इस बीच अब रोहित की टीम का सामना बांग्लादेश से दूसरे टेस्ट मैच में होने जा रहा है, ये मैच कानपुर के ग्राीन पार्क स्टेडियम में होगा। ऐसे में वहां की पिच को लेकर भी बयान आया है, जो थोड़ा राहत देने वाला है।

चेन्नई का पिच कैसा रहा था टेस्ट मैच के दौरान?

वहीं पहला टेस्ट मैच Team India और बांग्लादेश के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में हुआ था, वहीं ये टेस्ट मैच चौथे दिन ही खत्म हो गया था। इस दौरान इस पिच पर तेज गेंदबाजों से लेकर बल्लेबाजों और स्पिनर को काफी मदद मिली थी, जहां शुरूआती दिन तेज गेंदबाजों के नाम रहे थे। फिर बल्लेबाजों ने शतक पर शतक ठोके थे और चौथे दिन अश्विन ने 6 विकेट अपने नाम कर खेल को पलट दिया था।

Team India-बांंग्लादेश के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में पिच कैसा होगा?

*टेस्ट मैच से पहले कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम के Pitch Curator का आया बयान।
*Pitch Curator ने कहा कि इस पिच से सभी को कुछ ना कुछ मदद जरूर मिलेगी।
*2 सेशन में बाउंस मिलेगा, बल्लेबाजी के लिए पहले दो दिन अच्छे होंगे-Pitch Curator
*आखिर के 3 दिन Spinners को मदद मिलेगी, कुलदीप की हो सकती है टीम में एंट्री।

एक नजर डालते हैं पिच को लेकर किए गए इस ट्वीट पर

Kanpur curator said, “Kanpur will have something for everyone. It will offer bounce in the first two sessions and it will be pretty good for batting for the first two days. Then, the spinners will come into play on the last three days”. (PTI). pic.twitter.com/DpPuTJh4wq

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 26, 2024

Team India के तेज गेंदबाज का बयान सुना आपने?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

सीरीज जीतकर आई थी बांग्लादेश की टीम

जी हां, चेन्नई टेस्ट शुरू होने से पहले बांग्लादेश की टीम उत्साह से लबरेज थी, जिसका कारण था इस टीम का पिछली टेस्ट सीरीज जीतना। दरअसल, बांग्लादेश टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती थी, लेकिन भारत आते ही इस टीम के खिलाड़ियों का सारा उत्साह गायब हो गया है और पहले टेस्ट मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा गया। अब बांग्लादेश टीम के पास सीरीज बराबर करने का मौका है और देखना अहम होगा की दूसरे टेस्ट में इस टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है।

আরো ताजा खबर

23 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में आज लखनऊ का सामना पंजाब से जारी आईपीएल में आज 23 मई, शनिवार को 69वां मैच लखनऊ सुपर...

सचिन तेंदुलकर के मुरीद हुए जो रूट, बोले- ‘उनके साथ तुलना होना ही सम्मान की बात’

Joe Root Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की जमकर तारीफ की है। टेस्ट क्रिकेट...

SM Trends: 23 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 की प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस ने अपने एक्स अकाउंट पर एमआई पलटन बस की एक वीडियो को...

प्लेऑफ की जंग के बीच PBKS को बड़ा फायदा, पंजाब के खिलाफ मैच से बाहर हो सकते हैं मिचेल मार्श

Mitchell Marsh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में आज 23 मई को होने वाले मुकाबले से पहले मिशेल मार्श की गैरमौजूदगी पंजाब किंग्स के लिए बड़ी राहत बन...