Skip to main content

ताजा खबर

गावस्कर, शास्त्री और मांजरेकर का दावा, कहा- रोहित शर्मा की टेस्ट करियर का हो चुका है अंत

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

रोहित शर्मा के 67 मैचों के टेस्ट करियर का लगभग अंत हो गया है। रोहित ने अभी तक अपने करियर को लेकर कुछ भी नहीं कहा है, लेकिन भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर, पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री और पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने एक सुर में कहा है कि बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच रोहित शर्मा का शायद आखिरी टेस्ट मैच था। इन सभी का कहना है कि, रोहित अब भारत के लिए टेस्ट मैच खेलते हुए नहीं दिखेंगे।

Rohit Sharma के बाहर बैठने वाले फैसले पर तीन दिग्गजों ने दी अपनी राय

37 वर्ष के रोहित शर्मा ने सिडनी में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट में खुद को आराम देने का फैसला किया है। रोहित तीन टेस्ट मैचों की पांच पारियों में 31 रन ही बना सके। सुनील गावस्कर ने टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल के दौरान लंच ब्रेक में कहा कि, ‘‘इसके मायने ये हैं कि अगर भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिये क्वॉलिफाई नहीं करता है तो मेलबर्न टेस्ट रोहित का आखिरी टेस्ट होगा।’’

गावस्कर ने आगे कहा, ‘‘वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का नया चक्र इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के साथ शुरू होगा और सेलेक्टर्स ऐसे खिलाड़ी को चाहेंगे जो 2027 फाइनल भी खेले। भारत वहां पहुंचता है या नहीं, यह बाद की बात है लेकिन चयन समिति की यही सोच होगी। ऐसे में हमने शायद रोहित शर्मा को आखिरी बार टेस्ट खेलते देख लिया है।’’

कमेंट्री में रोहित शर्मा को लेकर रवि शास्त्री ने कहा, ‘‘टॉस के समय मेरे पूछने से पहले ही जसप्रीत बुमराह ने यह बात कही थी कि कप्तान ने बाहर रहने का फैसला किया है और कहा कि शुभमन गिल के खेलने से टीम मजबूत होगी। यह तब होता है जब आपके रन नहीं बन रहे हो और मानसिक रूप से आप वहां नहीं हों। यह कप्तान का काफी साहसी फैसला है कि वह इस मैच में बाहर रहने को तैयार हुए।’’

वहीं पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने रोहित के फैसले की तारीफ करते हुए कहा कि, ‘‘ एकदम रोहित शर्मा वाला फैसला। सही समय पर टीम के लिए सही फैसला लेना, लेकिन इस मसले को लेकर इतना रहस्य समझ में नहीं आया। टॉस के समय भी इस पर बात नहीं की गई।’’

আরো ताजा खबर

क्या इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? गेंदबाजी कोच माॅर्ने माॅर्कल ने दिया बड़ा अपडेट 

Morne Morkel and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 4 जुलाई, शनिवार को मैनचेस्टर के...

कपिल देव ने वैभव सूर्यवंशी पर जताया भरोसा, बोले- उम्र नहीं, काबिलियत के दम पर मिले मौका

Vaibhav Suryavanshi Kapil Dev (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव का मानना है कि अगर भारतीय टीम प्रबंधन को लगता है कि 15 वर्षीय वैभव...

4 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वैभव सूर्यवंशी सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जितने ही प्रतिभाशाली, लेकिन उन्हें समय दें: कपिल देव भारत के महान ऑलराउंडर और 1983...

ENG vs IND: कितने बजे शुरू होगा इंग्लैंड बनाम भारत दूसरा टी20आई? जानें भारत में फ्री में कैसे देखें लाइव 

ENG vs IND 2nd T20i (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच इस समय पांच मैचों की टी20आई सीरीज...