

1. वैभव सूर्यवंशी सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जितने ही प्रतिभाशाली, लेकिन उन्हें समय दें: कपिल देव
भारत के महान ऑलराउंडर और 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उनका मानना है कि वैभव के पास सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसी स्वाभाविक प्रतिभा है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ शुरुआती सफलता के आधार पर किसी खिलाड़ी को बड़ा स्टार घोषित करना सही नहीं होगा। वैभव को समय और धैर्य के साथ आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए।
2. क्या इतिहास बन जाएगा वनडे क्रिकेट? पूर्व दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने फाॅर्मेट को लेकर रखा अपना पक्ष, टी20 पर भी दिया बयान
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि आने वाले समय में टी20 क्रिकेट का महत्व और बढ़ेगा, जबकि वनडे क्रिकेट के भविष्य को लेकर वह पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं। उनके अनुसार अगर क्रिकेट को दुनिया के ज्यादा देशों तक पहुंचाना है और इसे वैश्विक स्तर पर और लोकप्रिय बनाना है, तो छोटे प्रारूप पर ज्यादा ध्यान देना होगा।
अश्विन का कहना है कि टी20 ऐसा प्रारूप है जिसे दर्शक आसानी से देख सकते हैं और नए देशों में भी इसे अपनाना आसान है। उनका मानना है कि कम समय में खत्म होने वाले मुकाबले आज के दौर की जरूरत हैं। यही वजह है कि टी20 क्रिकेट लगातार लोकप्रिय होता जा रहा है और आने वाले वर्षों में भी इसकी अहमियत बनी रहेगी।
3. इंग्लैंड की धरती पर टी20आई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला कौन है भारतीय खिलाड़ी?
इंग्लैंड की धरती पर भारतीय बल्लेबाजों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई यादगार पारियां खेली हैं। इनमें सबसे आगे पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का नाम आता है। उन्होंने इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। रोहित ने यहां 12 पारियों में 335 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 33.50 और स्ट्राइक रेट 133.46 रहा है।
रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 2009 टी20 विश्व कप के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। उस मुकाबले में उन्होंने 36 रन बनाए थे। इसके बाद आयरलैंड के खिलाफ अगले मैच में उन्होंने नाबाद 52 रन की शानदार पारी खेली और भारत को आसान जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। यह इंग्लैंड में उनका पहला टी20 अर्धशतक भी था।
4. भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने की टीम की घोषणा, 22 वर्षीय James Coles को मिली जगह
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने आज 3 जुलाई, शुक्रवार को भारत के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। बता दें दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से होगी। पहला मैच बर्मिंघम के एजबस्टन मैदान पर खेला जाएगा।
भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जो रूट और जोश टंग
5. ‘वर्ल्ड कप के बाद उसने कुछ भी खास नहीं किया है’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में पूर्व भारतीय ने की संजू सैमसन को बाहर करने की मांग
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले से पहले भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज एस. बद्रीनाथ का मानना है कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिलना चाहिए। उनका कहना है कि लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे संजू सैमसन की जगह वैभव को खिलाने पर टीम को फायदा हो सकता है। बद्रीनाथ ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी को तब मौका मिलना चाहिए, जब वह अपने करियर की बेहतरीन फॉर्म में हो।
6. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में क्या सैमसन की जगह खेलेंगे सूर्यवंशी? कुछ ऐसी हो सकती है भारतीय टीम की प्लेइंग 11
भारतीय टीम फिलहाल प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव करने के पक्ष में नहीं दिख रही है, क्योंकि पहला मुकाबला बिना नतीजे के खत्म हुआ था। लेकिन संजू सैमसन की लगातार खराब फॉर्म ने उनकी जगह पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर दूसरे मैच में भी वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए, तो 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिल सकता है।
दूसरे टी20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती शामिल
7. ‘एमएस धोनी जैसे हैं नोवाक जोकोविच’ – विंबलडन देखने पहुंचीं दीप्ति शर्मा ने टेनिस दिग्गज की तारीफ में कसीदे पढ़े
भारतीय महिला ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने कहा, “जब जोकोविच की बात होती है, तो हर कोई उनकी मेन्टल स्ट्रेंथ की तारीफ करता है। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो कभी हार नहीं मानते, चाहे हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों। मुझे लगता है कि क्रिकेट में एमएस धोनी सर भी बिल्कुल ऐसे ही हैं। वह बहुत शांत और संयमित रहने के लिए जाने जाते हैं। जब भी दबाव वाले हालात आते हैं, तो वह उन्हें बहुत अच्छे से संभालते हैं। उन्हें देखकर कभी ऐसा नहीं लगता कि वह किसी मुश्किल स्थिति में हैं। वह बहुत आसानी से दबाव का सामना कर लेते हैं। जोकोविच और धोनी, दोनों में ही यह खास खूबी है कि वे सबसे अहम मौकों पर शांत और मज़बूत बने रहते हैं। उन्हें देखकर हम सीखते हैं कि कैसे शांत रहना है और मुश्किल हालात से बाहर निकलने का रास्ता खोजना है।”
8. ENG vs IND: क्या वैभव सूर्यवंशी दूसरे टी20 मैच में खेलेंगे? बॉलिंग कोच मॉर्कल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया बड़ा अपडेट
इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा टी20 मैच 4 जुलाई, शनिवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। इस बीच भारतीय और इंग्लिश मीडिया 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर टुकटुकी लगाए बैठी है। इस बीच दूसरे टी20 मैच से पहले आयोजित प्री मैच काॅन्फ्रेंस में भारत के बॉलिंग कोच मॉर्ने मोर्कल ने साफ कर दिया कि उनका डेब्यू कराना आसान नहीं है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि टीम प्रबंधन सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा का समर्थन करना जारी रखेगा, भले ही 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कराने की मांग लगातार बढ़ रही हो।
ENG vs IND: कितने बजे शुरू होगा इंग्लैंड बनाम भारत दूसरा टी20आई? जानें भारत में फ्री में कैसे देखें लाइव
क्या इतिहास बन जाएगा वनडे क्रिकेट? पूर्व दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने फाॅर्मेट को लेकर रखा अपना पक्ष, टी20 पर भी दिया बयान
वैभव सूर्यवंशी सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जितने ही प्रतिभाशाली, लेकिन उन्हें समय दें: कपिल देव
इंग्लैंड की धरती पर टी20आई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला कौन है भारतीय खिलाड़ी?

