

इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 4 जुलाई, शनिवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा। पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था। इस लिहाज से इस मुकाबले में दोनों ही टीमें जीत हासिल कर, टी20आई सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेंगी।
दूसरी ओर, इस मैच के लिए क्रिकेट फैंस टुकटुकी लगाए हुए हैं कि आउट ऑफ फाॅर्म चल रहे संजू सैमसन की जगह, 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को खेलने व डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। लेकिन, इस बीच टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच माॅर्ने माॅर्कल ने वैभव सूर्यवंशी के खेलने को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
माॅर्ने माॅर्कल की बड़ी प्रतिक्रिया
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से पहले भारतीय गेंदबाजी कोच माॅर्ने मोर्कल ने प्री मैच काॅन्फ्रेंस में कहा, ‘मुझे लगता है कि हमें इस बात का सम्मान करने की जरूरत है कि हमारे पास टी20 क्रिकेट के नंबर वन बल्लेबाज (अभिषेक शर्मा) मौजूद हैं, और आप जानते हैं कि संजू विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ी थे। सैमसन का आईपीएल शानदार रहा था। इसलिए, एक कोचिंग स्टाफ के रूप में अपने खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाना और उनका समर्थन करना ही सही है।’
‘हां, एक युवा खिलाड़ी (वैभव सूर्यवंशी) मौका पाने के लिए दरवाजा खटखटा रहा है और यह रोमांचक है। लेकिन मेरा मानना है कि केवल शीर्ष के उन दो खिलाड़ियों के लिए ही नहीं, बल्कि बाकी पूरे समूह के लिए भी यह एक अच्छा संकेत है कि हम यह दिखाएं कि हम आपका समर्थन करते हैं। हम खिलाड़ियों को उनकी स्थिति से अलग बल्लेबाजी नहीं कराना चाहते।’
माॅर्कल ने आगे कहा ‘मैच के दिन, मैदान पर प्रदर्शन करना ही सबसे महत्वपूर्ण बात है। यह मुख्य चाबी है, लेकिन हम बहुत ज्यादा सोच-विचार कर अन्य खिलाड़ियों को उनके तय क्रम से बाहर भेजकर बल्लेबाजी नहीं कराना चाहते। इसलिए, मेरा मानना है कि यह इतना सीधा और आसान नहीं है कि चलो (सूर्यवंशी को) खिला लेते हैं।’
SL vs IND 2nd Test, Day 3: बारिश के चलते जल्दी समाप्त हुआ दिन का खेल, श्रीलंका अभी भी 238 रन से पीछे
ICC कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन के लिए प्रभात जयसूर्या पर गिरी गाज, मिली आधिकारिक फटकार और डिमेरिट अंक
25 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
“किसी भी और मैच में ऐसा प्रेशर नहीं होता” – विमेंस एशिया कप मैच से पहले बोलीं हरमनप्रीत कौर

