Skip to main content

ताजा खबर

गावस्कर को है इसका इंतजार, कहा- देखता हूं कि खिलाड़ी कोच गंभीर की बात मानते हैं या नहीं

गावस्कर को है इसका इंतजार, कहा- देखता हूं कि खिलाड़ी कोच गंभीर की बात मानते हैं या नहीं
Sunil Gavaskar and Gautam Gambhir

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि वह इंतजार करेंगे और देखेंगे कि कोच गौतम गंभीर के कहने के बाद भी टेस्ट टीम के स्टार खिलाड़ी इस महीने के अंत में घरेलू क्रिकेट खेलने पर ध्यान देते हैं या नहीं। गावस्कर की ये टिप्पणी 5 जनवरी को सिडनी में गंभीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आई। गंभीर ने कहा था कि प्लेयर्स को खराब फॉर्म से बाहर आने के लिए उन्हें घरेलू क्रिकेट पर ध्यान देना होगा।

गावस्कर का मानना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन चिंताजनक है। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ स्वदेश में 0-3 से क्लीरनस्वीप का सामना करना पड़ा था, जबकि ऑस्ट्रेलिया में टीम को 1-3 से हार झेलनी पड़ी। 

यह भी पढ़े:- “हमें क्रिकेट ही नहीं आती…” सीरीज हारने के बाद रोहित, कोच और टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर; देखें वीडियो

सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के प्लेयर्स को लेकर दिया बड़ा बयान

भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘23 जनवरी को रणजी ट्रॉफी का अगला दौर है। देखते हैं कि इस टीम के कितने खिलाड़ी खेलते हैं। नहीं खेल पाने का कोई बहाना नहीं होना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप उन मुकाबलों में नहीं खेलते हैं तो गौतम गंभीर को उन खिलाड़ियों के खिलाफ कुछ कड़े फैसले लेने होंगे जो रणजी ट्रॉफी के लिए उपलब्ध नहीं हैं।’’

गावस्कर ने आगे कहा कि, ‘‘इसलिए मुझे दिलचस्पी है कि 23 जनवरी को रणजी ट्रॉफी मैचों में कौन खेलेगा? मैं यह देखना चाहता हूं। क्योंकि उस समय इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच होंगे। लेकिन जो लोग टी20 नहीं खेल रहे हैं वे रणजी ट्रॉफी मैच खेलेंगे या नहीं?’’

सुनील गावस्कर ने इंडिया टूडे से बातचीत में कहा, ”अगले 15 दिन में घरेलू क्रिकेट होने वाला है। हम पता लगाएंगे कि जो कोच चाहते हैं वो हुआ है या नहीं और खिलाड़ी क्या करते हैं। कुछ खिलाड़ी हैं, जो अपनी जगह को हल्के में ले रहे हैं, सोच रहे हैं कि उन्हें ड्रॉप नहीं किया जा सकता। चाहे कुछ भी हो। देखते हैं कि वे कोच की बात मानकर खेलते हैं या नहीं। देखते हैं इंतजार करते हैं।”

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...