Skip to main content

ताजा खबर

“हमें क्रिकेट ही नहीं आती…” सीरीज हारने के बाद रोहित, कोच और टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर; देखें वीडियो

“हमें क्रिकेट ही नहीं आती…” सीरीज हारने के बाद रोहित, कोच और टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर; देखें वीडियो

Sunil Gavaskar (Image Credit- Twitter X)

Sunil Gavaskar angry on team India: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट में भारत 6 विकेट से हार गया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी रिटेन ना कर पाने पर महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर भी काफी गुस्से में हैं।

गौरतलब है कि, इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 3-1 से जीत ली और 2014-15 के बाद पहली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। इस जीत से ऑस्ट्रेलियाई टीम जून में लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई।

सुनील गावस्कर ने निकाली भड़ास 

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में, गावस्कर, भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान के साथ, मैच के बाद मेजबान प्रसारक से बात करते हुए देखे जा सकते हैं।

जब एंकर ने पूछा कि श्रृंखला में हार के बाद भारत को सुधार के लिए क्या करना चाहिए, तो गावस्कर ने कहा-

“हम कौन हैं? हम क्रिकेट नहीं जानते। हम सिर्फ टीवी के लिए बोलते हैं और पैसे कमाते हैं, हमारी बात मत सुनो, हम कुछ भी नहीं हैं। एक कान से सुनो, दूसरे से निकाल दो।”

सुनील गावस्कर की ये बातें कुछ हद्द तक रोहित शर्मा के बयानों के जवाब जैसा लग रहा है। दरअसल, सिडनी टेस्ट के दौरान दिए इंटरव्यू में रोहित शर्मा ने अपने आलोचकों को बयान दिया था-

“कोई लैपटॉप लेकर, माइक पकड़कर या कुछ लिखकर ये नहीं कह सकता कि मुझे क्या करना है। समझदार आदमी हूं, परिपक्व हूं, दो बच्चे का बाप हूं तो मेरे पास थोड़ा सा दिमाग है कि मेरे को लाइफ में क्या चाहिए।

इसलिए गावस्कर की ये बातें एक तरफ से सीधे कोच, कप्तान और इंडियन टीम पर निशाने साधने जैसा है।

यह पहली बार नहीं है जब गावस्कर ने भारतीय क्रिकेटरों की आलोचना की है।

गावस्कर ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के तीसरे दिन साझेदारी बनाने के लिए टीम की जरूरत के समय ऋषभ पंत की गैरजिम्मेदाराना शॉट-चयन के लिए आलोचना की थी और उन्हें बेवकूफ कहा था।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...