Skip to main content

ताजा खबर

“क्या रवि शास्त्री ‘yes man’ है?”, जब मीडिया के सवाल पर भड़के थे कप्तान विराट कोहली, दिया था करारा जवाब

“क्या रवि शास्त्री ‘yes man’ है?”, जब मीडिया के सवाल पर भड़के थे कप्तान विराट कोहली, दिया था करारा जवाब

Ravi Shastri & Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

भारत के पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री 2014-16 तक भारतीय टीम के डायरेक्टर थे, जिसके बाद उन्हें 2017 में टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया था। रवि शास्त्री ने अनिल कुंबले को रिप्लेस किया था, जिन्होंने एक साल के कार्यकाल के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल कुंबले से अनबन के बाद विराट कोहली शास्त्री को कोच बनाने की बात पर अड़े हुए थे।

पूर्व भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री के कार्यकाल के दौरान अक्सर यह बात उठती थी की वह ‘Yes Man’ है, मतलब वह कप्तान कोहली की हां में हां मिलाते हैं। 2018 में, ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विराट कोहली से यह सवाल पूछा गया था कि, क्या रवि शास्त्री ‘yes man’ है? कोहली ने सवाल को विचित्र और शास्त्री को ईमानदारी व्यक्ति बताते हुए जवाब दिया कि, वह अक्सर टीम के पक्ष में उनके आइडिया को नकारते हैं।

मैं उनसे सही राय ले सकता हूं- विराट कोहली

ESPNcricinfo के अनुसार विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जवाब देते हुए कहा था,

हर समय ‘हां’ कहने के बारे में, यह सबसे अजीब बात है जो मैंने सुनी है, मुझे नहीं लगता कि भारतीय क्रिकेट में उनसे ज्यादा कोई ऐसा व्यक्ति है जिसने मुझे ‘नहीं’ कहा हो। ईमानदारी से, क्योंकि वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जिससे मैं बात कर सकता हूं और एक सही राय ले सकता हूं और वह मुझे कुछ बताएंगे कि अगर इसे करने की जरूरत नहीं है, तो इसे करने की जरूरत नहीं है। मैंने अतीत में किसी भी अन्य की तुलना में उनकी बातें सुनकर अपने खेल में अधिक बदलाव किए हैं। 

रवि शास्त्री 2017 से 2021 तक भारतीय टीम के हेड कोच रहे। बता दें, 2017 में ही विराट कोहली को तीनों फॉर्मेट का कप्तान नियुक्त किया गया था। दोनों की जोड़ी के अंडर ही भारतीय टेस्ट क्रिकेट के नए युग की शुरुआत हुई।

टीम इंडिया ने 39 टेस्ट में से 22 जीते। 2021 में भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती थी और टीम 2017-2021 तक आईसीसी टेस्ट रैकिंग में नंबर-1 टीम थी।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...