Skip to main content

ताजा खबर

“दोनों जीतें 24 कैरेट हैं” बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की जीत को रवि शास्त्री ने बताया अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि

दोनों जीतें 24 कैरेट हैं बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की जीत को रवि शास्त्री ने बताया अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि

Virat Kohli Ravi Shastri (Photo Source: Twitter)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मुख्य कोच रवि शास्त्री ने हाल ही में भारत की ऑस्ट्रेलिया में लगातार दो टेस्ट सीरीज जीत (2018/19 और 2020/21) पर चर्चा की। उन्होंने इस जीत की तुलना 1980 के दशक में वेस्टइंडीज को हराने से की, जब वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम अपने चरम पर थी।

यह उल्लेखनीय है कि 2018/19 से पहले, भारत ने कभी ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज नहीं जीती थी। लेकिन रवि शास्त्री के कोचिंग कार्यकाल के दौरान, भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर दो बार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ये ऐतिहासिक सीरीज जीत हासिल की।

रवि शास्त्री ने मिड डे से बातचीत में कहा

“लोग विश्व कप की बात करते हैं, लेकिन यदि आप उन लोगों से पूछें जो पूरी दुनिया में क्रिकेट को फॉलो करते हैं, वे हमेशा ऑस्ट्रेलिया में हुई उन (2018-19 और 2020-21) सीरीज को याद रखेंगे। कितनी टीमें ऑस्ट्रेलिया जाकर उन्हें (सीरीज में) हरा पाई हैं? यह ऐसा ही है जैसे 1980 के दशक में टीमें वेस्टइंडीज जाकर उन्हें हराती थीं। मुझे नहीं लगता कि किसी टीम ने ऐसा किया।”

उन्होंने आगे कहा, “जब आप वहां जाकर लगातार दो सीरीज जीतते हैं, तो आप लोगों की कल्पना को कैद कर लेते हैं। हर क्रिकेटर जानता है कि ऑस्ट्रेलिया में सीरीज खेलना सबसे कठिन कामों में से एक है। उन्हें उनकी ही जमीन पर हराना एक स्पेशल प्रैक्टिस और क्रिकेट की मांग करता है।”

दोनों जीतें 24 कैरेट की हैं: शास्त्री

रवि शास्त्री ने आगे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की इन दो जीतों की तुलना अपने खेल करियर में प्राप्त व्यक्तिगत उपलब्धियों से की। उन्होंने कहा कि 1983 में विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा होने के बावजूद, वे इन दो जीतों को अधिक महत्व देते हैं।

शास्त्री ने कहा, “यह (बॉर्डर-गावस्कर) भले ही विश्व कप ट्रॉफी न हो, लेकिन यह मेरे करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि है। मैं एक विश्व कप विजेता टीम (1983) और क्रिकेट विश्व चैंपियनशिप विजेता टीम (1985) का हिस्सा रहा हूं। मैंने विश्व कप मैचों की कमेंट्री भी की है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में ये दो जीतें 24 कैरेट की हैं।”

बता दें कि, भारत अब आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए तैयारी कर रहा है, जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में होने वाली है। टीम इंडिया चाहेगी की वह सीरीज जीत की हैट्रिक लगाए।

আরো ताजा खबर

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...