Skip to main content

ताजा खबर

“इन्जॉय करो और…” रवि शास्त्री ने शिखर धवन को संन्यास के बाद ये काम करने की दी सलाह

Ravi Shastri (Image Credit- Twitter X)

शिखर धवन ने 24 अगस्त को घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का फैसला कर दिया। इस फैसले के बाद टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर और कोच रवि शास्त्री ने सोशल मीडिया पर शिखर धवन को उनके शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए बधाई दी।

बता दें कि, शास्त्री ने सात साल तक टीम इंडिया को कोचिंग दी है। इस दौरान उन्होंने धवन के साथ भी काम किया, जो 2018 तक टेस्ट टीम का हिस्सा थे। शास्त्री के नेतृत्व में भारत ने 2018 में यूएई में एशिया कप जीता था, जिसमें टीम इंडिया ने फाइनल में बांग्लादेश को हराया था।

धवन टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लिए पहली पसंद के ओपनर थे। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ मिलकर काफी मैचों में ओपनिंग की थी और बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनाए थे। रवि शास्त्री ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने धवन को टीम इंडिया के लिए उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया।

उनकी पोस्ट में लिखा था:

“अपनी रिटायरमेंट का आनंद लें, शिकी बॉय! आपने कोच और निर्देशक के रूप में मेरे 7 वर्षों के दौरान मुझे बहुत खुशी दी और मेरा मनोरंजन किया। ICC टूर्नामेंट, एशिया कप और गाले में आपकी मैच-विजेता पारी हमेशा याद रखी जाएगी। आप अभी भी यंग हैं और खेल में योगदान देने के लिए आपके पास बहुत सारे तरीके हैं। गॉड ब्लेस यू। 🙌 @SDhawan25।”

Shikhar Dhawan का क्रिकेट करियर 

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 2010 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था, जब उन्हें अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने का मौका मिला। इसके बाद धवन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और उन्होंने 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया।

शिखर धवन का टेस्ट करियर 

धवन ने टीम इंडिया के लिए 34 टेस्ट मैचों में 40.61 की औसत से 2315 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 7 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं।

शिखर धवन का वनडे करियर 

167 वनडे मैचों में धवन ने 44.11 की औसत से 6793 रन बनाए, जिसमें 17 शतक और 39 अर्धशतक शामिल हैं।

शिखर धवन का टी20 करियर 

वहीं 68 टी20 इंटरनेशनल मैचों में धवन ने 27.92 की औसत से 11 अर्धशतक के साथ 1759 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...