Skip to main content

ताजा खबर

क्या भारत की चैंपियंस ट्रॉफी वाली जर्सी पर नहीं होगा पाकिस्तान का नाम?- ICC अधिकारी ने दिया बड़ा बयान

क्या भारत की चैंपियंस ट्रॉफी वाली जर्सी पर नहीं होगा पाकिस्तान का नाम?- ICC अधिकारी ने दिया बड़ा बयान
Reports: India to announce squads for Champions Trophy, England series soon (Source : X/Twitter)इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का कोई इवेंट होता है तो उसमें अभी तक ये रिवाज है कि आप उस देश का नाम लिखी हुई जर्सी पहनेंगे, जो टूर्नामेंट का मेजबान है। टी20 वर्ल्ड कप 2021 की मेजबान बीसीसीआई थी, लेकिन टूर्नामेंट यूएई में हुआ था। उस समय भी हर किसी की जर्सी पर टूर्नामेंट के लोगो के साथ इंडिया का नाम लिखा था।

हालांकि, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले कुछ रिपोर्ट्स सामने आ रही है जिसमें बताया जा रहा कि भारतीय टीम पाकिस्तान के नाम का जर्सी नहीं पहनेगी। भारतीय टीम पाकिस्तान का नाम अपनी जर्सी से हटा देगी। इन रिपोर्ट्स पर अब आईसीसी ने बड़ा बयान दिया है।

यह भी पढ़े:- IOC अध्यक्ष से मिले आईसीसी चेयरमैन जय शाह, LA 2028 ओलंपिक के दौरान होने वाले क्रिकेट खेल को लेकर हुई चर्चा

ICC अधिकारी ने दिया बड़ा बयान

ए स्पोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी के अधिकारी ने कहा है, “टूर्नामेंट का लोगो अपनी जर्सी पर लगाना हर टीम की जिम्मेदारी है। सभी टीमों को इस नियम का पालन करना अनिवार्य है।” टॉप क्रिकेट बोर्ड ने कथित तौर पर यह भी कहा कि यदि खिलाड़ियों की किट पर मेजबान देश पाकिस्तान के नाम के साथ चैंपियंस ट्रॉफी का लोगो नहीं पाया गया तो भारतीय टीम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

एशिया कप 2023 के दौरान भारतीय टीम बिना पाकिस्तान लिखी हुई जर्सी पहन चुकी है, लेकिन क्या इस बार भी ऐसा ही होगा, ये देखना दिलचस्प होगा। अब ये देखना होगा कि अगर टीम इंडिया पाकिस्तान के नाम के साथ चैंपियंस ट्रॉफी का लोगो नहीं लगाती है तो उस पर ICC क्या करवाई करता है।

आईसीसी के नियमों के अनुसार, टीमों को अपनी जर्सी पर मेजबान टीम का नाम लिखना होता है, चाहे मैच कहीं भी हो। भारत के केस में 2021 के टूर्नामेंट में ऐसा हो चुका है, जहां टूर्नामेंट यूएई में हुआ था, लेकिन मेजबान भारतीय बोर्ड था। आईएएनएस की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि बीसीसीआई टीम की जर्सी पर पाकिस्तान लिखवाने के लिए इच्छुक नहीं है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कथित तौर पर भारतीय बोर्ड से ऐसी कोई सूचना मिलने से इनकार किया है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर बीसीसीआई या पीसीबी की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...