Skip to main content

ताजा खबर

IOC अध्यक्ष से मिले आईसीसी चेयरमैन जय शाह, LA 2028 ओलंपिक के दौरान होने वाले क्रिकेट खेल को लेकर हुई चर्चा

IOC अध्यक्ष से मिले आईसीसी चेयरमैन जय शाह, LA 2028 ओलंपिक के दौरान होने वाले क्रिकेट खेल को लेकर हुई चर्चा

Jay Shah and IOC President Thomas Bach (Image Credit- Twitter X)

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के अध्यक्ष जय शाह (Jay Shah) इस हफ्ते इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी (IOC) के प्रेसिडेंट Thomas Bach से मुलाकात करते हुए नजर आए हैं। दोनों की यह मुलाकात स्विटजरलैंड के लुजैन शहर में हुई।

इस मीटिंग में शाह ओलंपिक अध्यक्ष के साथ, साल 2028 लास एंजलिस ओलंपिक के दौरान होने वाले क्रिकेट खेल के आयोजन और वेन्यू को लेकर गहन चर्चा करते हुए नजर आए। तो वहीं आईओसी अध्यक्ष से अपनी मुलाकात की कुछ फोटोज को जय शाह ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भी साझा किया है। शाह के साथ इस मीटिंग में आईसीसी के चीफ एग्जीक्यूटिव Geoff Allardice भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि करीब 124 साल बाद क्रिकेट खेल की ओलंपिक में वापसी हो रही है। आखिरी बार साल 1900 में क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किया गया था। तो वहीं जब जबकि इतने वर्षों बाद खेल को दोबारा से ओलंपिक में शामिल किया गया है, तो उसके सफल आयोजन को लेकर आईसीसी चेयरमैन कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।

बता दें कि, शाह जब आईसीसी चेयरमैन बने थे, तो उन्होंने कहा था कि वह खेल को वैश्विक खेल बनाना चाहते हैं, और इसे वह उन देशों में फैलाना चाहते हैं जहां क्रिकेट कम खेला जाता है।

जय शाह ने दिया बड़ा बयान

आईओसी अध्यक्ष से मुलाकात के बाद जय शाह ने एक आधिकारिक प्रेस रिलीज के माध्यम से कहा- हमें Thomas Bach और आईओसी अधिकारियों से मिलकर खुशी हुई, यह एक सार्थक बैठक थी और LA 2028 की राह पर एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर थी। ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल करना हमारे खेल के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण और परिवर्तनकारी विकास के लिए एक वास्तविक अवसर का प्रतिनिधित्व करता है, 2028 और उससे आगे के लिए।

शाह ने आगे कहा- हमने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की और ओलंपिक आंदोलन में अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाना जारी रखा। हम आईओसी और LA 2028 के साथ मिलकर अगले साढ़े तीन साल तक काम करने की उम्मीद करते हैं।

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...