Skip to main content

ताजा खबर

कोहली के फॉर्म से फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि…. पहली बार संजय मांजरेकर की बात लगेगी बिल्कुल सही

कोहली के फॉर्म से फर्क नहीं पड़ता क्योंकि पहली बार संजय मांजरेकर की बात लगेगी बिल्कुल सही

Virat Kohli Sanjay Manjrekar (Photo Source: X/Twitter)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल शनिवार 29 जून को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। विराट फैंस को यह चिंता सता रही है की उनके स्टार बल्लेबाज फाइनल मैच में रन बनाएंगे या नहीं।

गौरतलब है कि, विराट कोहली इस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बेहद ही खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। आईपीएल 2024 में आग उगलने वाला कोहली का बल्ला इस मेगा टूर्नामेंट में अपना जादू नहीं चला पा रहा है।

इस साल विश्व कप में विराट कोहली के योगदान पर नजर डालें तो उन्होंने सात मैचों में टीम के लिए सिर्फ 75 रन बनाए हैं। टी20 वर्ल्ड कप यानी भारत बनाम इंग्लैंड के सेमीफाइनल में कोहली सिर्फ 9 रन ही बना सके। उस मैच में कोहली को गेंद को बल्ले से टच कराने में मुश्किल आ रही थी। फैंस और टीम इंडिया चाहेगी की वह फाइनल मैच में जरूर कुछ कमाल करें। लेकिन ऐसी संभावना है कि वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में कोहली का बल्ला एक बार फिर फेल हो जाएगा।

टीम इंडिया को विराट कोहली के फॉर्म की चिंता नहीं

भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने बयान दिया है किया कि उन्हें विराट कोहली के मौजूदा फॉर्म के बारे में कोई चिंता नहीं है। आइए पढ़ें उनका पूरा बयान –

“मुझे विराट कोहली के फॉर्म की कोई चिंता नहीं, क्योंकि पूरे टीम की फॉर्म ज्यादा जरूरी है। बेशक भारत टी20 वर्ल्ड कप 2024 की उठाएगा। भारत ने मॉडर्न तरीके से टी20 क्रिकेट खेला है और उसी का नतीजा है की वे फाइनल में हैं।”

संजय मांजरेकर का मानना है कि इस बार कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया का नेतृत्व बेहद ही निडर दृष्टिकोण से किया है। ऐसे में उन्हें लगता ​है कि यह नई रणनीति भारत को लंबे समय के बाद उनका वर्ल्ड कप ट्रॉफी दिलाएगी।

भारत के लिए कौन से 3 साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी होंगे खतरा?

संजय मांजरेकर ने साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नोर्खिया, कगिसो रबाडा, और क्विंटन डी कॉक को भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है।

আরো ताजा खबर

रोहित शर्मा की शानदार पारी से खुश हुए पुजारा, बोले ‘अब काफी राहत महसूस कर रहे होंगे कप्तान’

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से क्लीन स्वीप किया। चेन्नई के एमए...

BAN vs AUS, 3rd T20I: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को किया 3-0 से क्लीन-स्वीप, आखिरी मैच में 7 विकेट से दी पटखनी

BAN vs AUS, 3rd T20I (image via getty) रविवार, 21 जून को चट्टोग्राम के बीर श्रेष्ठ फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान स्टेडियम में बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे...

21 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. रोहित शर्मा की शानदार पारी से खुश हुए पुजारा, बोले ‘अब काफी राहत महसूस कर रहे होंगे कप्तान’ भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन...

कीरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल को पीछे छोड़ बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

Kieron Pollard Chris Gayle (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) 2026...