Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SA: फाइनल मैच से पहले केशव महाराज ने की विराट कोहली की जमकर तारीफ, कहा- ‘वो खेल के…’ 

IND vs SA फाइनल मैच से पहले केशव महाराज ने की विराट कोहली की जमकर तारीफ कहा- वो खेल के

Virat Kohli and Keshav Maharaj (Image Credit- Twitter X)

जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच आज 29 जून को भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच, बारबडोस के ब्रिजटाउन स्थित कींग्सटन ओवल मैदान पर खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले साउथ अफ्रीका टीम के दिग्गज स्पिनर केशव महाराज, पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। महाराज ने कोहली को खेल का दिग्गज बताया है।

केशव महाराज ने की विराट कोहली की तारीफ

बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल मैच से पहले स्टार स्पोर्ट्स ने साउथ अफ्रीकी टीम के कुछ खिलाड़ियों की एक वीडियो क्लिप को शेयर किया है। इस वीडियो में अफ्रीकी खिलाड़ी विराट कोहली की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। वीडियो में केशव महाराज ने कोहली को लेकर कहा-

वह इस खेल के दिग्गज हैं और अब भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। मेरा मतलब है, वह बूढ़ा नहीं है, वह युवा नहीं है, लेकिन वह उस उम्र में है जहां लोगों ने निश्चित रूप से कहा होगा अब बस हो गया। लेकिन मुझे लगता है कि वह अपने फिटनेस लेवल, स्किल लेवल और मैदान पर अपनी ऊर्जा और जुनून से उन्हें गलत साबित करता है। शायद, इसीलिए वह आज वो है जो वह है।

“He’s the best” 🙌
“He’s a legend of the game” 💙

दूसरी ओर, आपको विराट कोहली के बारे में जानकारी दें, तो वे इस समय टीम इंडिया के साथ जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेल रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने से पहले कोहली ने आईपीएल 2024 में भाग लिया था, जहां उन्होंने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 741 रन बनाए थे। साथ ही ऑरेंज कैप भी अपने नाम की थी।

लेकिन आईपीएल जैसा प्रदर्शन और फाॅर्म कोहली जारी टी20 वर्ल्ड कप में नहीं रख पाए हैं। कोहली ने अभी तक खेले 7 मुकाबलों में टीम इंडिया के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। हालांकि, अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच में क्रिकेट फैंस की नजरें कोहली पर रहेंगी।

আরো ताजा खबर

3 श्रीलंकाई खिलाड़ी जो भारत के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं

3 Sri Lanka players (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगी। दोनों टीमों के लिए...

अजिंक्य रहाणे की यूरोपीय T20 प्रीमियर लीग में एंट्री, एम्स्टर्डम फ्लेम्स के साथ की डील

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ ही दिनों बाद नई शुरुआत कर दी है। यूरोपियन टी20...

दलीप ट्रॉफी 2026 से पहले रेड-बॉल क्रिकेट पर वैभव सूर्यवंशी का ध्यान, राजस्थान रॉयल्स अकादमी में कर रहे हैं खास तैयारी

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी अब रेड-बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करने...

‘रिंकू और हर्षित मिलें तभी KKR को दें हार्दिक पांड्या’ – आर अश्विन ने मुंबई इंडियंस को दी सलाह

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर ट्रेड की खबरें लगातार चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस अपने कप्तान हार्दिक...