
बांग्लादेश टीम ने अभी हाल में ही पाकिस्तान में दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पाक का क्लीन स्वीप किया था। उसी को ध्यान में रखते हुए गावस्कर ने रोहित शर्मा समेत टीम इंडिया को चेताया है कि वह किसी भी तरह से बांग्लादेश को हल्के में लेने की गलती ना करे। बता दें कि, दो साल पहले ढाका में खेले गए टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने भारत को मुश्किल में डाल दिया था, हालांकि श्रेयस अय्यर और आर अश्विन ने मिलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी।
सुनील गावस्कर ने दी रोहित एंड कंपनी को चेतावनी
गावस्कर ने मिड-डे में अपने कॉलम में लिखा, ‘पाकिस्तान में खेले गए दोनों टेस्ट मैचों में पाकिस्तान को हराकर बांग्लादेश ने दिखा दिया कि उनमें कितनी ताकत है। इतना ही नहीं जब दो साल पहले टीम इंडिया ने बांग्लादेश का दौरा किया था, तब भी इस टीम ने भारत को कड़ी टक्कर दी थी। अब पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद उनका मनोबल बढ़ा हुआ है और अब वह भारत को हराना चाहेंगे।’
गावस्कर ने आगे कहा, ‘उनके पास कुछ बढ़िया खिलाड़ी मौजूद हैं और कुछ युवा क्रिकेटरों ने भी प्रभावित किया है, जो विरोधी टीम को देखकर डरते नहीं हैं। अब जो भी टीम उनके खिलाफ खेलेगी, उन्हें हल्के में नहीं लेगी, क्योंकि उसे पता है कि बांग्लादेश ने पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 2-0 से धोया है। यह सीरीज देखने लायक होगी।’
भारतीय टीम को आने वाले कुछ महीनों में कुल 10 अहम टेस्ट मैच खेलने हैं। इसमें सबसे पहले बांग्लादेश के खिलाफ दो, उसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच अपनी धरती पर खेलने हैं, जबकि फिर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है, जहां उन्हें पांच टेस्ट मैच खेलने होंगे। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह 10 टेस्ट मैच भारत के लिए काफी अहम होने वाले हैं।
जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट
WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें
“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई
अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

