Skip to main content

ताजा खबर

‘मुझे उम्मीद है कि आप मुझे निराश नहीं करेंगे’ पढ़ें युवा सचिन और सुनील गावस्कर के बीच घटा एक दिलचस्प किस्सा 

‘मुझे उम्मीद है कि आप मुझे निराश नहीं करेंगे’ पढ़ें युवा सचिन और सुनील गावस्कर के बीच घटा एक दिलचस्प किस्सा 

Sunil Gavaskar and Sachin Tendulkar (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ आइकन और वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन क्रिकेटरों में शुमार हैं। गावस्कर को जहां क्रिकेट जगत में ‘लिटिल मास्टर’ के नाम से जाना जाता है, तो वहीं तेंदुलकर को फैंस ‘मास्टर ब्लास्टर’ के नाम से जानते हैं।

गौरतलब है कि गावस्कर भारतीय टीम के ऐसे पहले खिलाड़ी थे, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाए थे। तो वहीं जब तेंदुलकर क्रिकेट में नए-नए आए थे, तो गावस्कर ने उनके टैलेंट को तुरंत ही पहचान लिया था और उनको लेकर कहा था कि वह एक दिन जरूर भारतीय क्रिकेट का नाम ऊंचा करेंगे।

दूसरी ओर, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें गावस्कर युवा सचिन तेंदुलकर को लेकर बड़ी कह रहे हैं कि मुझे उम्मीद है कि आप मुझे निराश नहीं करेंगे।

इस वायरल वीडियो में गावस्कर सचिन को लेकर कहते हैं- मैं जानता हूं कि अगर अपने करियर के अंत में कम से कम 15,000 रन और 40 टेस्ट शतक नहीं बना सके, तो मैं खुद जाकर उनका गला घोंट दूंगा। 20 साल बाद मेरे हाथों में इतनी ताकत नहीं होगी कि वह अभी भी जीवित रह सके, लेकिन मुझे लगता है कि मैं अपने लिए ऐसा करने के लिए किसी को नियुक्त करूंगा।

उसमें इतनी प्रतिभा है। सचिन मुझे उम्मीद है कि आप मुझे निराश नहीं करेंगे, भारतीय क्रिकेट को निराश नहीं करेंगे। गावस्कर के इस बात का जबाव देते हुए सचिन कहते हैं- मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा।

देखें सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर की यह वायरल वीडियो

शतकों का शतक लगाया है सचिन ने

गौरतलब है कि सचिन ने इंटनेशनल क्रिकेट में शतकों का शतक लगाया है। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं। सचिन ने 200 टेस्ट में 51 शतकों की मदद से 15921 रन, तो वहीं खेले गए 463 वनडे में 49 शतकों की मदद से 18426 रन बनाए हैं। साथ ही वह पहले ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में पहली बार दोहरा शतक लगाया था।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...