Skip to main content

ताजा खबर

“कोई भी टीम उन्हें हल्के में नहीं लेगी”- बांग्लादेश सीरीज से पहले गावस्कर ने रोहित एंड कंपनी को दी चेतावनी

“कोई भी टीम उन्हें हल्के में नहीं लेगी”- बांग्लादेश सीरीज से पहले गावस्कर ने रोहित एंड कंपनी को दी चेतावनी
Sunil Gavaskar and Rohit Sharma. (Image Source: Getty Images/X)टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले रोहित शर्मा एंड कंपनी को कड़े शब्दों में चेताया है। भारतीय टीम 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलेगी। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया इस टेस्ट सीरीज के लिए जोर-शोर से तैयारी कर रही है। पहला टेस्ट मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है।

बांग्लादेश टीम ने अभी हाल में ही पाकिस्तान में दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पाक का क्लीन स्वीप किया था। उसी को ध्यान में रखते हुए गावस्कर ने रोहित शर्मा समेत टीम इंडिया को चेताया है कि वह किसी भी तरह से बांग्लादेश को हल्के में लेने की गलती ना करे। बता दें कि, दो साल पहले ढाका में खेले गए टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने भारत को मुश्किल में डाल दिया था, हालांकि श्रेयस अय्यर और आर अश्विन ने मिलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी।

सुनील गावस्कर ने दी रोहित एंड कंपनी को चेतावनी

गावस्कर ने मिड-डे में अपने कॉलम में लिखा, ‘पाकिस्तान में खेले गए दोनों टेस्ट मैचों में पाकिस्तान को हराकर बांग्लादेश ने दिखा दिया कि उनमें कितनी ताकत है। इतना ही नहीं जब दो साल पहले टीम इंडिया ने बांग्लादेश का दौरा किया था, तब भी इस टीम ने भारत को कड़ी टक्कर दी थी। अब पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद उनका मनोबल बढ़ा हुआ है और अब वह भारत को हराना चाहेंगे।’

गावस्कर ने आगे कहा, ‘उनके पास कुछ बढ़िया खिलाड़ी मौजूद हैं और कुछ युवा क्रिकेटरों ने भी प्रभावित किया है, जो विरोधी टीम को देखकर डरते नहीं हैं। अब जो भी टीम उनके खिलाफ खेलेगी, उन्हें हल्के में नहीं लेगी, क्योंकि उसे पता है कि बांग्लादेश ने पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 2-0 से धोया है। यह सीरीज देखने लायक होगी।’

भारतीय टीम को आने वाले कुछ महीनों में कुल 10 अहम टेस्ट मैच खेलने हैं। इसमें सबसे पहले बांग्लादेश के खिलाफ दो, उसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच अपनी धरती पर खेलने हैं, जबकि फिर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है, जहां उन्हें पांच टेस्ट मैच खेलने होंगे। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह 10 टेस्ट मैच भारत के लिए काफी अहम होने वाले हैं।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...