Skip to main content

ताजा खबर

केएल राहुल ने छोड़ा LSG का साथ..! RCB और CSK समेत ये फ्रेंचाइजियां करना चाहती है टीम में शामिल

केएल राहुल ने छोड़ा LSG का साथ..! RCB और CSK समेत ये फ्रेंचाइजियां करना चाहती है टीम में शामिल

Kl Rahul (Photo Source: X)

आईपीएल फ्रेंचाइजियों को 31 अक्टूबर, 2024 की शाम तक अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी है। इस बीच, लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ने का मन बना लिया है। लखनऊ ने अपने सफर की शुरुआत आईपीएल 2022 सीजन से की थी, केएल राहुल ने अपनी कप्तानी में टीम को पहले दो सीजन प्लेऑफ में पहुंचाया था। लेकिन फ्रेंचाइजी के लिए पिछला सीजन काफी ज्यादा निराशाजनक रहा, टीम ने पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर जगह बनाई थी।

इस कारण केएल राहुल ने छोड़ा लखनऊ का साथ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केएल राहुल ने पर्सनल और प्रोफेशनल कारणों के चलते लखनऊ सुपर जायंट्स का साथ छोड़ने का फैसला लिया है। आपको बता दें, पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में हार के बाद मैदान में लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका और केएल राहुल के बीच गहमा-गहमी देखने को मिली थी।

हालांकि, इसी साल अगस्त में राहुल संजीव गोयनका से मिलने कोलकाता आए थे, जिसके बाद ऐसा लगा कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक है। LSG के मालिक ने क्रिकेटर को अपने परिवार का हिस्सा भी बताया था। बता दें, आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने 17 करोड़ की मोटी रकम पर राहुल को टीम में शामिल किया था।

Times of India की रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने बताया,

LSG राहुल को टॉप रिटेंशन ब्रैकेट ऑफर करने के लिए तैयार थी, लेकिन राहुल ने पर्सनल और प्रोफेशनल कारणों से आगे बढ़ने का फैसला किया। फिलहाल, चार फ्रेंचाइजी हैं जिन्होंने उनमें अपनी रुचि व्यक्त की है – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटन्स, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स।

केएल राहुल के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 132 मैचों में 45.47 के औसत और 134.61 की स्ट्राइक रेट से 4,683 रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक 4 शतक और 37 अर्धशतक लगाए हैं। आईपीएल में उनका हाईएस्ट स्कोर 132 है, जो उन्होंने 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बनाया था।

আরো ताजा खबर

जयदेव उनादकट की इंग्लैंड वापसी, काउंटी चैंपियनशिप में फिर ससेक्स के लिए खेलेंगे

Jaydev Unadkat (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट एक बार फिर इंग्लैंड रवाना होने वाले हैं। वह काउंटी चैंपियनशिप के बाकी मुकाबलों के लिए ससेक्स टीम...

भारतीय टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं मोहम्मद शमी, बचपन के कोच ने दिया बड़ा बयान

Mohammed shami (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने आखिरी बार मार्च 2025 में भारत...

SL vs IND 2026: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले गौतम गंभीर का टीम इंडिया को सख्त संदेश, देखें वायरल वीडियो

Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। पहले मुकाबले से पहले...

‘वीवीएस लक्ष्मण ने शानदार काम किया’ टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर ने हेड कोच गौतम गंभीर पर साधा निशाना 

Gautam Gambhir and VVS Laxman (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने हाल में ही टीम इंडिया के वर्तमान हेड कोच गौतम गंभीर और वीवीएस...