
वहीं, युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव को रिटेन किया जा सकता है। मयंक यादव ने हाल ही में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था तो ऐसे में उन्हें रिटेन करने के लिए लखनऊ की फ्रेंचाइजी को अच्छी रकम रिटेन करनी होगी। वे कम से कम 11 करोड़ रुपये रिटेन होकर कमा सकते हैं।
मयंक यादव के अलावा रवि बिश्नोई और निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जायंट्स रिटेन कर सकती है। इनके अलावा अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर एलएसजी आयुष बदोनी और लेफ्ट आर्म पेसर मोहसिन खान को अपनी रिटेंशन लिस्ट में शामिल कर सकती है। वहीं, टीम के कप्तान केएल राहुल समेत बाकी खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है।
यहाँ देखे:- IPL 2025: गुजरात टाइटंस में शामिल होंगे पार्थिव पटेल, बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना
KL Rahul को लेकर IPL के एक सूत्र ने दिया बड़ा बयान
अगर टीम चाहेगी तो उनको आरटीएम कार्ड के जरिए ऑक्शन से पिक कर सकती है। हालांकि टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टीम मैनेजमेंट उनके आंकड़ों से खुश नहीं है। टीम मैनेजमेंट के लिए टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज केएल राहुल का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा चिंता का विषय है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से आईपीएल के एक सूत्र ने बताया कि, “टीम के नए मेंटॉर जहीर खान और कोच जस्टिन लैंगर सहित एलएसजी के मैनेजमेंट ने उनके आंकड़ों का विश्लेषण किया है और यह सामने आया है कि टीम लगभग सभी मैच हार गई है, जहां केएल ने लंबे समय तक बल्लेबाजी की और रन बनाए।
यह दर्शाता है कि उनका स्ट्राइक रेट खेल की गति से मेल नहीं खाता है। इम्पैक्ट प्लेयर नियम के साथ, स्कोर अधिक हो रहे हैं। आप किसी ऐसे व्यक्ति को शीर्ष क्रम में इतने लंबे समय तक कम स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते रहने देने को जोखिम नहीं उठा सकते।”
यहाँ देखे:- IPL 2025: हार्दिक-बुमराह नहीं, बल्कि मुंबई इंडियंस के पहले रिटेंशन होंगे रोहित शर्मा, बड़ी रिपोर्ट आई सामने
जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट
WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें
“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई
अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

