Skip to main content

ताजा खबर

केएल राहुल ने अथिया शेट्टी के साथ नए साल का शानदार तरीके से किया स्वागत, आप भी देखें तस्वीर

केएल राहुल ने अथिया शेट्टी के साथ नए साल का शानदार तरीके से किया स्वागत, आप भी देखें तस्वीर

KL Rahul And Athiya Shetty (Pic Source-X)

भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी के साथ नए साल यानी 2025 का शानदार तरीके से स्वागत किया। बता दें कि, कई सालों की डेटिंग के बाद यह जोड़ी जनवरी 23, 2023 को शादी के बंधन में बंधी।

8 नवंबर 2024 को इस जोड़ी ने सोशल मीडिया के जरिए खुलासा किया कि वो पहली बार माता-पिता बन रहे हैं। केएल राहुल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी और अथिया शेट्टी की तस्वीर को साझा किया है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है।

यह रहा केएल राहुल का ट्वीट:

सिडनी टेस्ट में भी धमाकेदार प्रदर्शन करने को देखेंगे केएल राहुल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मुकाबले में केएल राहुल अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे थे और दो पारी में सिर्फ 24 रन ही बना पाए थे। बता दें कि, अनुभवी बल्लेबाज ने भले ही चौथे टेस्ट में जबरदस्त बल्लेबाजी ना की हो लेकिन उनका प्रदर्शन इस सीरीज में शानदार रहा है। पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में उन्होंने पहली पारी में 26 रन बनाए थे जबकि दूसरी पारी में शानदार खिलाड़ी ने 77 रन का योगदान दिया था।

उनकी इस बल्लेबाजी की वजह से टीम इंडिया ने पहले टेस्ट को 295 रन से अपने नाम किया था। इसके बाद दूसरे और तीसरे टेस्ट में भी राहुल ने टीम इंडिया की ओपनिंग की और एक अर्धशतक की बदौलत 132 रन बनाए। उन्होंने अभी तक इस सीरीज के चार मैच में 37 के औसत से 259 रन बनाए हैं जिसमें दो अर्धशतक शामिल है।

अब टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवा और अंतिम टेस्ट सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। यह मैच टीम इंडिया को जीतना बेहद जरूरी है। भारत को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें यह टेस्ट जीतना जरूरी है। केएल राहुल खुद यही चाहेंगे कि वो 3 जनवरी से शुरू हो रहे सिडनी टेस्ट में दमदार प्रदर्शन करें और अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दे।

আরো ताजा खबर

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...

शुभदीप घोष होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच, लेंगे टी. दिलीप की जगह

Subhadeep Ghosh Replaces T Dilip as Indian Cricket Team’s New Fielding Coach (image via X) रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई टीम के नए फील्डिंग कोच के तौर पर शुभदीप घोष को...

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...